Home Sports DC vs MI: 27 गेंदों में 84 रन… दिल्ली के बैटर ने मचाया धमाल, MI के गेंदबाजों को जमकर धोया

DC vs MI: 27 गेंदों में 84 रन… दिल्ली के बैटर ने मचाया धमाल, MI के गेंदबाजों को जमकर धोया

0
DC vs MI: 27 गेंदों में 84 रन… दिल्ली के बैटर ने मचाया धमाल, MI के गेंदबाजों को जमकर धोया

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में आज (27 अप्रैल) शनिवार को पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर इस मैच में गेंदबाजी करने का फैसला किया जो अब उनपर ही भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. दिल्ली के लिए ओपनिंग करने उतरे जैक फ्रेजर मैगगर्क शानदार फॉर्म में दिखाई दिए. उन्होंने 27 गेंदों में टीम के लिए 84 रन की शानदार पारी खेली.

फ्रेजर मैगगर्क ने दिल्ली के लिए ओपनिंग करते हुए धुंआधार शुरुआत दिलाई. वह पहली गेंद से ही लय में दिखाई दिए. फ्रेजर ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 6 छक्के मारे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. फ्रेजर इस साल आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अब तक 5 मैचों में 247 रन बना चुके हैं. 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

खास अंदाज में मारी एंट्री, फिर पूरी टीम के सामने किया प्रपोज, दिलचस्प है LSG के क्रिकेटर की लवस्टोरी

दिल्ली कैपिटल्स की हालत आईपीएल में फिलहाल ठीक ठाक है. उनके क्वालीफाई करने की संभावना बनी हुई है. दिल्ली ने इस साल अब तक 9  में से 4 मुकाबले जीत हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह उनका 10 वां मैच है. अगर वे ये मुकाबला जीत लेते हैं तो उनके खाते में 5 जीत आ जाएगी. वहीं, प्वाइंट्स टेबल में भी वे एक स्थान उपर आ जाएंगे.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2024, Mumbai indians

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here