[ad_1]

सामंथा रुथ प्रभु
– फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
‘ऊ अंटावा गर्ल’ फेम सामंथा रुथ प्रभु का आज 36वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके सभी दोस्त, रिश्तेदार सेलेब्स और फैंस की लगातार शुभकामनाएं उनके सोशल मीडिया पर आ रही हैं। अपने बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए सामंथा ने अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज दिया है। दरअसल, आज जन्मदिन के मौके पर सामंथा ने अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।
‘बंगाराम’ में सामंथा का खूंखार लुक
सामंथा की आगामी फिल्म का नाम ‘बंगाराम’ है। सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ ही घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इसेक साथ ही सामंथा ने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में सामंथा का अबतक का सबसे खूंखार लुक दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर में सामंथा अपने हाथ में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ‘बंगाराम’ में उनका यह लुक लोगों को डरा भी रहा है और पसंद भी आ रहा है।
सामंथा को सोशल मीडिया पोस्ट
सामंथा की फिल्म ‘बंगाराम’ का यह पोस्टर अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनका यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामांथ ने कुछ ही घंटों पहले फिल्म का पोस्टर और मोशन वीडियो शेयर किया है। सामंथा ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘सुनहरा होने के लिए हर चीज का चमकदार होना जरूरी नहीं है’, बंगाराम जल्द ही शुरू होगा।
फैंस हुए उत्साहित
फिल्म ‘बंगाराम’ के पोस्टर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। फैंस को अभिनेत्री का यह दमदार लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस लगातार उनके जन्मदिन के साथ ही इस लुक को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थ डे क्वीन’, एक और फैन ने लिखा, ‘वैरी कूल पोस्टर।’ एक फैन ने लिखा, ‘बंगाराम ऑन फॉयर।’, एक और फैन ने लिखा, ‘पोस्टर को देखकर तो मेरे रौंगटे खड़े हो गए। उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म सुपर हिट हो। फिर से एक बार हैप्पी बर्थ डे लव।’
वर्कफ्रंट
फिल्म ‘बंगाराम’ के अलावा सामंथा ‘सिटाडेल: हनी बनी’ सीरीज में नजर आएंगी। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस सीरीज में सामंथा के अलावा वरुण धवन भी हैं। स्पाई थ्रिलर सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
[ad_2]
Source link