Home Sports IPL के बीच में टी20 विश्व कप के लिए रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, कौन-कौन जाएगा

IPL के बीच में टी20 विश्व कप के लिए रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, कौन-कौन जाएगा

0
IPL के बीच में टी20 विश्व कप के लिए रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, कौन-कौन जाएगा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम पिछले साल भारत में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गई थी. फाइनल में रोहित शर्मा की टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा की कप्तानी में 1 से 29 जून के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप अब तमाम भारतीय फैंस की नजर है. अभी चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा नहीं की है लेकिन जानकारी के मुताबिक इसको लेकर चर्चा की जा चुकी है. खबर है कि इंडियन प्रीमियर लीग के बीच में ही टीम के कुछ खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए रवाना हो जाएंगे.

इस साल जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. एक दो दिन में टू्र्नामेंट के लिए भारतीय टीम के ऐलान की संभावना जताई जा रही है. चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे जिसके लिए कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की राय शामिल होगी. विश्व कप को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी बीच आईपीएल में ही वर्ल्ड खेलने के लिए रवाना हो जाएंगे.

कौन -कौन होगा आईपीएल के दौरान रवाना

इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल 26 मई को खेला जाना है. TOI  के मुताबिक 21 मई को टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम के कुछ खिलाड़ी रवाना हो जाएंगे. जून में अमेरिका और वेस्‍टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. आईपीएल में जो भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहेगी उस टीम में विश्व कप के लिए चुने गए खिलाड़ी फाइनल से पहले ही रवाना हो जाएंगे.

इस वक्त अंक तालिका पर अगर नजर डाले तो विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सबसे नीचे चल रही है. उसके खाते में 10 मैच के बाद 3 जीत से 6 अंक हैं. टीम को अभी 4 मैच और खेलना है सारे मुकाबले जीतने के बाद भी वह 14 अंकों तक पहुंच पाएगी. विराट कोहली विश्व कप के लिए पहले राउंड में रवाना होने वाली टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

Tags: IPL 2024, T20 World Cup, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here