Home Sports हार्दिक पंड्या पर BCCI ले सकती है कड़ा एक्शन, मंडराया प्रतिबंध का खतरा

हार्दिक पंड्या पर BCCI ले सकती है कड़ा एक्शन, मंडराया प्रतिबंध का खतरा

0
हार्दिक पंड्या पर BCCI ले सकती है कड़ा एक्शन, मंडराया प्रतिबंध का खतरा

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या मैच प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को टीम को मिली हार के बाद उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 7 विकेट पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में 19.2 ओवर में लखनऊ ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की.

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनके घर पर खेलते हुए हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन में खेले गए 10 मुकाबले में यह टीम की 7वीं हार है. इस हार के साथ ही यह तय हो गया कि अब टीम के 16 अंकों तक पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा. टीम को मिली हार के साथ ही कप्तान के लिए बुरी खबर सामने आई. बीसीसीआई ने उन पर लगाए गए जुर्माने की खबर साझा कि. इसी के साथ अब हार्दिक पंड्या के उपर मैच प्रतिबंध का खतरा मंडराने लगा है.

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 13:07 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here