Home Breaking News MEA: सरकार बोली- प्रज्ज्वल को जर्मनी जाने की नहीं दी मंजूरी; शक्सगाम घाटी में चीनी निर्माण का किया कड़ा विरोध

MEA: सरकार बोली- प्रज्ज्वल को जर्मनी जाने की नहीं दी मंजूरी; शक्सगाम घाटी में चीनी निर्माण का किया कड़ा विरोध

0
MEA: सरकार बोली- प्रज्ज्वल को जर्मनी जाने की नहीं दी मंजूरी; शक्सगाम घाटी में चीनी निर्माण का किया कड़ा विरोध

[ad_1]

MEA Randhir Jaiswal Prajwal Revanna Germany China Siachen USCIRF Report Australia Indian spies news updates

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो)
– फोटो : एएनआई

विस्तार


विवादों में घिरे कर्नाटक के जनता दल सेकुलर (JDS) सांसद प्रज्जवल रेवन्ना का मामला लगातार सुर्खियों में है। ताजा घटनाक्रम में विदेश मंत्रालय से भी इस संबंध में सवाल किया गया। कर्नाटक के सांसद के कथित तौर पर विदेश जाने की खबरों से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्हें जर्मनी यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति नहीं दी गई। रणधीर जायसवाल ने कहा कि सांसद प्रज्जवल ने सरकार से जर्मनी यात्रा के लिए मंजूरी नहीं मांगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘सांसद की जर्मनी यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय से न तो कोई राजनीतिक मंजूरी मांगी गई थी और न ही जारी की गई। जाहिर है, कोई वीजा नोट भी जारी नहीं किया गया।’

प्रज्जवल रेवन्ना ने राजनयिक पासपोर्ट पर यात्रा की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए जर्मनी की यात्रा करने के लिए कोई वीजा जरूरी नहीं होता। उन्होंने साफ किया कि विदेश मंत्रालय ने सांसद के लिए किसी अन्य देश के लिए कोई वीज़ा नोट भी जारी नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि प्रज्जवल रेवन्ना ने राजनयिक पासपोर्ट पर यात्रा की थी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here