Home Breaking News Loksabha Election: अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर केएल शर्मा ने जताई खुशी, गांधी परिवार के बारे में कही ये बातें

Loksabha Election: अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर केएल शर्मा ने जताई खुशी, गांधी परिवार के बारे में कही ये बातें

0
Loksabha Election: अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर केएल शर्मा ने जताई खुशी, गांधी परिवार के बारे में कही ये बातें

[ad_1]

Loksabha Election 2024: Amethi Congress candidate Kishori Lal Sharma Thanks to Gandhi family for his ticket.

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


गांधी परिवार की पुश्तैनी लोकसभा सीट अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता हमारे साथ है और हम जीत हासिल करेंगे। अमेठी सीट पर राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही थी लेकिन शुक्रवार सुबह सबकुछ स्पष्ट हो गया। राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने इस सीट पर दिनेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें – राहुल ने चुनी पुश्तैनी सीट: फिरोज गांधी से शुरू हुआ सफर, इंदिरा यहीं से बनीं PM, सोनिया 20 साल रहीं सांसद

ये भी पढ़ें – अमेठी: 25 साल के बाद मुकाबले में नहीं होगा गांधी परिवार, भाजपा के संजय सिंह से सोनिया से छीनी थी ये सीट

रायबरेली सीट से सोनिया गांधी सांसद थीं। बीते दिनों कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। जिससे रायबरेली सीट खाली हो गई। अब इस सीट पर राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।

अमेठी में के एल शर्मा के नामांकन जुलूस में प्रियंका गांधी शामिल हो सकती हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here