Home Breaking News Share Market: मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 22400 के नीचे पहुंचा

Share Market: मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 22400 के नीचे पहुंचा

0
Share Market: मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 22400 के नीचे पहुंचा

[ad_1]

Share Market Updates Sensex Closing Bell Share Market News and Updates Sensex Nifty News and Updates

शेयर मार्केट
– फोटो : amarujala.com

विस्तार


भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को दोपहर के कारोबारी के दौरान बड़ी गिरावट दिखी। सुबह मजबूत दिख रहे सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऊपरी स्तरों से नीचे की ओर फिसल गए। सेंसेक्स 1130 अंक गिरकर 73,481 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 296 अंक गिरकर 22,351 पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

बाजार में बिकवाली के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 404.48 लाख करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल, रिलायंस, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयर दोपहर के सत्र में 3.37% तक की गिरावट के साथ शीर्ष लूजर रहे। सेंसेक्स में बजाज ट्विन्स के शेयर 1.8 प्रतिशत तक चढ़े। बाजार के उतार-चढ़ाव से जुड़ा इंडिया VIX 11.6% उछलकर 15.01 के स्तर पर पहुंच गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here