Home Breaking News Salman Khan Firing Case: आरोपी अनुज थापन ने फांसी लगाकर दी थी जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

Salman Khan Firing Case: आरोपी अनुज थापन ने फांसी लगाकर दी थी जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

0
Salman Khan Firing Case: आरोपी अनुज थापन ने फांसी लगाकर दी थी जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

[ad_1]

Accused in Salman house firing incident: Post mortem confirmed accused Anuj Thapan died of hanging

अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने)
– फोटो : एएनआई/पीटीआई

विस्तार


सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले के एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। अनुज ने फांसी लगाकर अपनी जान दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। बता दें कि अनुज थापन ने बुधवार 1 मई को आत्महत्या की थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गर्दन पर मिले चोट के निशान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी अनुज थापन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसकी मौत फांसी से हुई है। उसकी गर्दन पर चोट के निशान और दम घुटने के निशान हैं। 

Makarand Deshpande: आमिर की सादगी और शाहरुख के तेज से प्रभावित हैं मकरंद, बोले- दोनों स्टार हैं बेमिसाल

दम घुटने से हुई आरोपी की मौत

गोलीबारी मामले में अनुज थापन को 26 अप्रैल को उसके सहयोगी सोनू बिश्नोई के साथ पंजाब से पकड़ा गया था। दोनों पर हथियार मुहैया कराने के आरोप लगे। बीते बुधवार को अनुज थापन पुलिस कस्टडी में मृत पाया गया था।  पुलिस के अनुसार, उसने कथित तौर पर लॉकअप के वॉशरूम में चादर से फांसी लगा ली थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘गुरुवार शाम को बायकुला के सरकारी जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अनुज थापन की गर्दन पर चोट के निशान और दम घुटने के निशान हैं। इससे पुष्टि होती है कि उसकी मौत फांसी लगाने से हुई।

The Broken News Season 2 Review: हिंदी चैनलों की अदावत में हिंदी ही बलिदान, चुनावी मुद्दे भुनाने से चूकी सीरीज

सीसीटीवी फुटेज में मिला यह सबूत

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने अपनी राय सुरक्षित रख ली है, जबकि मृतक के विसरा, टिशू और अन्य नमूनों को फॉरेंसिक और कैमिकल विश्लेषण के लिए भेजा गया है। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, ‘लॉकअप के सीसीटीवी फुटेज में अनुज थापन को अकेले लॉकअप के वॉशरूम में जाते हुए पाया गया है। ऐसे में यह मामला सीधे तौर पर आत्महत्या का है।’  

Manu Krishna: अयोध्या से आए मनु कृष्णा के लिए ड्रेस दादा बने फरिश्ता, दिल्ली से निकाल प्रकाश झा लाए मुंबई

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here