Home Breaking News IPL 2024: 18 साल के करियर में पहली बार नौवें नंबर पर उतरे धोनी, जानें हर बैटिंग क्रम पर कैसा है उनका रिकॉर्ड

IPL 2024: 18 साल के करियर में पहली बार नौवें नंबर पर उतरे धोनी, जानें हर बैटिंग क्रम पर कैसा है उनका रिकॉर्ड

0
IPL 2024: 18 साल के करियर में पहली बार नौवें नंबर पर उतरे धोनी, जानें हर बैटिंग क्रम पर कैसा है उनका रिकॉर्ड

[ad_1]

IPL 2024: Dhoni at number nine for the first time in his 18-year career, got out on zero see records

धोनी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का 53वां मैच खेला गया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें हर्षल पटेल ने बोल्ड किया। 18 साल के टी20 करियर में पहली बार धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और शून्य पर आउट हुए। इससे पहले पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में वह रन आउट हो गए थे। इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज 14 रन बना सके थे। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन ही बना सकी। इसी के साथ चेन्नई ने 28 रनों से जीत दर्ज हासिल की। यह सीएसके की इस सीजन की छठी जीत है। वहीं, चेन्नई अब अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। 

पांचवें नंबर पर धोनी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

धोनी ने आईपीएल 2024 में 11 मुकाबलों में 224.49 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। टी20 करियर में पहली बार धोनी नौवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अपने करियर में धोनी ने पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 2602 रन बनाए हैं। इस पायदान पर उन्होंने 106 पारियों में बल्लेबाजी की है। 

प्रत्येक स्थान पर धोनी का बल्लेबाजी रिकॉर्ड

स्थान पारी रन
3 13 319
4 8 2027
5 106 2602
6 85 1635
7 32 528
8 8 146
9 1 0

मैच का हाल

आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके लखनऊ और हैदराबाद के समान अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में बाकी दोनों टीमों से आगे है। सीएसके के 11 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक हो गए हैं। इस जीत ने सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, यह पंजाब की टीम के लिए सातवीं हार रही। टीम आठ अंक लेकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। चेन्नई का अगला मैच 10 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। वहीं, पंजाब की टीम नौ मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से भिड़ेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here