Home Sports ‘यह भारतीय खिलाड़ी मेरे वर्ल्ड रिकॉर्ड को कर सकता है ध्वस्त’

‘यह भारतीय खिलाड़ी मेरे वर्ल्ड रिकॉर्ड को कर सकता है ध्वस्त’

0
‘यह भारतीय खिलाड़ी मेरे वर्ल्ड रिकॉर्ड को कर सकता है ध्वस्त’

[ad_1]

हाइलाइट्स

ब्रायन लारा टेस्ट में नाबाद 400 रन की पारी खेल चुके हैं लारा को लगता है कि ये भारतीय खिलाड़ी उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकता है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहद कम समय में टीम इंडिया की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. यशस्वी अपने छोटे टेस्ट करियर में 2 डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं. उनके पास अभी सिर्फ 9 टेज्ञट मैच खेलने का अनुभव है. यशस्वी की शानदार बैटिंग के विंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा भी मुरीद हैं. लारा का कहना है कि अगर कोई है जो उनके रिकॉर्ड नाबाद 400 रन सहित उनकी उपलब्धियों के करीब पहुंच सकता है तो वह टीम इंडिया का 22 साल का लेफ्ट हैंड बैटर यशस्वी जायसवाल है.

ब्रायन लारा (Brian Lara) ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की अत्यधिक प्रशंसा अचानक नहीं की. बाएं हाथ के यह दोनों बल्लेबाज एक विशेष बंधन साझा करते हैं. उन्होंने पिछले साल आईपीएल के दौरान ‘सुबह चार बजे की बातचीत’ के बाद काफी समय साथ बिताया था. तब लारा सनराइजर्स हैदराबाद को कोचिंग दे रहे थे और युवा सलामी बल्लेबाज जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के साथ थे. आईपीएल 2023 के बाद से बहुत कुछ बदल गया है और जायसवाल अब भारत की टेस्ट और टी20 टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं. सबसे लंबे प्रारूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. उनका औसत 70 के करीब है और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल की घरेलू श्रृंखला में दो दोहरे शतक सहित तीन शतक जड़े हैं. जिस चीज ने लारा को प्रभावित किया है वह मैच की स्थिति के अनुसार खेल में बदलाव करने की जायसवाल की क्षमता है.

VIDEO: शादी करनी है या नहीं? बीवी में क्या खूबियां होनी चाहिए… बाबर आजम से पूछा गया सवाल, पाक कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

दोस्त की बहन की मासूमियत पर दिल हार बैठा पाक क्रिकेटर, 2 साल तक किया इंतजार, मां ने भेजा था पैगाम फिर…

‘जायसवाल के पास ऐसा करने का बहुत अच्छा मौका है’
लारा ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ द्वारा आयोजित बातचीत में पीटीआई के मुख्यालय में उसके संपादकों से कहा, ‘अगर मुझे लगता है कि मेरे रिकॉर्ड को खतरा है तो जायसवाल के पास ऐसा करने का बहुत अच्छा मौका है. उसके पास क्षमता है, पहले ही दो दोहरे शतक लगा चुका है. वह इतना अच्छा है.’ हाल में 55 बरस के होने वाले लारा खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने टेस्ट में लगभग 12,000 रन और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं. 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का उनका रिकॉर्ड अब भी कायम है.

VIDEO: पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी आपस में भिड़े… जमकर हुई तू तू.. मैं मैं, साथी प्लेयर्स ना होते तो हो जाता अनर्थ!

‘मैं हर किसी की मदद के लिए उपलब्ध हूं’
जब लारा से मौजूदा सत्र में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान साझा किए गए हल्के-फुल्के पल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जायसवाल के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया. लारा ने कहा, ‘उस (बातचीत के) बारे में मैं केवल यही बता सकता हूं कि मुझे लगता है कि वह एक उत्कृष्ट युवा क्रिकेटर है. मुझे उसके बारे में जो पसंद है वह यह है कि वह बहुत विनम्र है और काम करने का इच्छुक है. पहली बार (पिछले साल) जब मैं उससे मिला था तो तुरंत मैंने खुद को उससे जुड़ा हुआ पाया. मैच (सनराइजर्स बनाम रॉयल्स) के बाद मैं कैरेबिया के अपने एक दोस्त के साथ होटल गया जो जोस बटलर को जानता था. आधी रात थी और जायसवाल ने मुझे ढूंढ लिया. मैं सुबह चार बजे होटल से गया. वह बस अधिक से अधिक सुनना चाहता था. यह उसके अद्भुत गुणों में से एक है. जितना संभव हो उतना सीखने ही उसकी क्षमता. हमारी बातचीत उसे एक बेहतर क्रिकेटर बनाने की कोशिश करने के बारे में थी. मैं हर किसी के लिए उपलब्ध हूं जिसके पास मेरा नंबर है. मैं क्रिकेट पर बात करके खुश हूं.’

Tags: Brian Lara, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here