Home Sports SRH vs LSG: हैदराबाद में बारिश के बाद आई रनों की सुनामी, हेड-अभिषेक के तूफान में उड़ी लखनऊ की टीम, SRH की रिकॉर्डतोड़ जीत

SRH vs LSG: हैदराबाद में बारिश के बाद आई रनों की सुनामी, हेड-अभिषेक के तूफान में उड़ी लखनऊ की टीम, SRH की रिकॉर्डतोड़ जीत

0
SRH vs LSG: हैदराबाद में बारिश के बाद आई रनों की सुनामी, हेड-अभिषेक के तूफान में उड़ी लखनऊ की टीम, SRH की रिकॉर्डतोड़ जीत

[ad_1]

SRH vs LSG: पिछले मैच में मुंबई से हार के बाद जब हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने होम ग्राउंड में आतिशबाजी की भविष्यवाणी की तो लखनऊ के नवाबों ने इसपर ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब केएल राहुल एंड कंपनी हैदराबाद के मैदान में उतरी तो ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर लखनऊ के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए. विकेट को दूर ट्रेविस और अभिषेक नाम की सनसनी ने फील्डर्स को गेंद पकड़ने का भी मौका नहीं दिया. नतीजन हैदराबाद ने महज 9 ओवर में ही रिकॉर्ड 10 विकेट से मैच जीत लिया है. 

LSG ने जीता था टॉस

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ के नवाबों की हालत पतली नजर आई. टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप दिखा. केएल राहुल 29 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. वहीं, डिकॉक और स्टॉयनिस दहाई का आंकड़ा पार करने में भी कामयाब नहीं हो सके. ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 24 रन बनाकर योगदान दिया. हालांकि, निकोलस पूरने ने 26 गेंद में 48 रन ठोके. वहीं, युवा अभिषेक बदोनी ने अर्धशतक ठोक टीम की लाज बचाई. युवा बल्लेबाज ने 30 गेंद में 55 रन की पारी खेल टीम को 165 के स्कोर तक पहुंचा दिया. हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किए.

ट्रेविस-अभिषेक ने उड़ाए परखच्चे

166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जल्दी में नजर आए. दोनों बल्लेबाज भूखे शेर की तरह गेंदबाजों पर टूट पड़े. ट्रेविस हेड ने महज 30 गेंद में 89 रन की आतिशी पारी खेली. हेड की इस पारी में 8 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के शामिल थे. हेड और अभिषेक ने आईपीएल 2024 में अपना खौफ ्प्लेऑफ के लिए और भी पुख्ता कर लिया है. दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने भी गेंदबाजों दिशा और दशा बिगाड़ दी. युवा बल्लेबाज ने 28 गेंद में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 75 रन धमाकेदार पारी खेली. 

10 विकेट से जीता मैच

हैदराबाद की टीम ने अविश्वसनीय अंदाज में रिकॉर्ड 10 विकेट से मुकाबला जीता है. महज 9.4 ओवर्स में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 166 रन के लक्ष्य को चेज कर दिया है. यह पहली बार है जब हैदराबाद ने आईपीएल में लखनऊ की टीम को मात दी है. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here