Home Breaking News Srinagar Lok Sabha Election Live: श्रीनगर सीट पर मतदान शुरू, जश्न-ए-जम्हूरियत का आगाज, 17.47 लाख करेंगे वोट

Srinagar Lok Sabha Election Live: श्रीनगर सीट पर मतदान शुरू, जश्न-ए-जम्हूरियत का आगाज, 17.47 लाख करेंगे वोट

0
Srinagar Lok Sabha Election Live: श्रीनगर सीट पर मतदान शुरू, जश्न-ए-जम्हूरियत का आगाज, 17.47 लाख करेंगे वोट

[ad_1]

07:19 AM, 13-May-2024

मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य नहीं, अन्य दस्तावेज भी मान्य

मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 तरह के दस्तावेज दिखाकर लोग मतदान कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र मतदान के लिए अनिवार्य नहीं है। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह मतदान केंद्र पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक-पोस्ट ऑफिस के पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सेवा प्रदाता कंपनी का कार्ड, दिव्यांग कार्ड आदि दिखाकर मतदान कर सकता है।

 

07:08 AM, 13-May-2024

कश्मीरी विस्थापितों के लिए 26 मतदान केंद्र, जम्मू में 21 बनाए गए

कश्मीरी विस्थापितों के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जम्मू में 21, दिल्ली में चार तथा उधमपुर में एक केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट रखे गए हैं।

07:06 AM, 13-May-2024

20 पिंक व 21 ग्रीन बूथ हैं बने

कुल 20 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां महिला कर्मी तैनात हैं। 18 बूथ दिव्यांग तथा 17 बूथ युवाओं की देखरेख में बने हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 21 ग्रीन बूथ भी बनाए गए हैं।

06:59 AM, 13-May-2024

सात बजे शुरू हुआ मतदान

श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।

06:53 AM, 13-May-2024

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे

श्रीनगर संसदीय सीट पर सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। सभी केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग होगी। इसे जिला नियंत्रण कक्ष के साथ ही सीईओ कार्यालय में भी देखा जा सकता है। कुछ केंद्रों पर सेटेलाइट फोन, वायरलेस सेट तथा विशेष रनर की व्यवस्था की गई है।

06:52 AM, 13-May-2024

सुबह सात बजे से छह बजे तक होगा मतदान

सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। यदि छह बजे के बाद भी मतदान केंद्रों पर लाइन होगी तो अंतिम व्यक्ति के वोट डालने तक मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। केंद्रों पर संबंधित बीएलओ की देखरेख में हेल्प डेस्क बनाया गया है।

 

06:51 AM, 13-May-2024

कुल 2135 मतदान केंद्र बनाए

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों के साथ ही प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रीनगर सीट पर मतदान के लिए कुल 2135 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पीठासीन अधिकारी के साथ चार मतदान कर्मी तैनात होंगे। कुल 8500 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है।

06:42 AM, 13-May-2024

Srinagar Lok Sabha Election Live: श्रीनगर सीट पर मतदान शुरू, जश्न-ए-जम्हूरियत का आगाज, 17.47 लाख करेंगे वोट

 श्रीनगर लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान होने जा रहा है। जिला श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, गांदरबल तथा शोपियां के 18 विधानसभा क्षेत्रों के 17.47 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here