[ad_1]

बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स का आयोजन आज लंदन में किया जा रहा है। पूरी दुनिया में इस टीवी शो के दीवाने इस अवॉर्ड नाईट का इंतजार करते रहते हैं। आइए आपको बताते हैं इस साल बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स में किन-किन टीवी शो ने बाजी मार ली है। कौन से सितारे आज बाफ्टा पुरस्कार के साथ घर जाएंगे, सबकुछ आपको हम यहां बताने वाले हैं।
‘द क्राउन’ है रेस में आगे
बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स टेलीविजन की दुनिया के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक पुरस्कार है। इस अवॉर्ड को पाना हर निर्देशक और आर्टिस्ट का सपना होता है। इस साल बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स को जीतने के लिए ‘द क्राउन’ का सीधा मुकाबला ‘सक्सेशन’ और ‘ब्लैक मिरर’ से हो रहा है। वहीं ‘द क्राउन’ का अंतिम सीजन 2024 के अंत में लॉन्च किया जाएगा। यह शो चार नामांकन के साथ आगे चल रहा है।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और वाईआरएफ टैलेंट मैनेजमेंट की राहें हुईं जुदा, 12 साल का छूटा साथ
कब और कहां देखें बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स
बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स का प्रसारण लंदन के स्थानीय समय के अनुसार शाम सात बजे से शुरू किया जाएगा। इस साल इस शो की होस्टिंग रोमेश रंगनाथन और रॉब बेकेट करने वाले हैं। वहीं इस शो को बीबीसी पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा इसकी स्ट्रीमिंग बीबीसी आईप्लेयर पर भी की जाएगी। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में यह शो दोपहर दो बजे के बाद देखा जा सकता है।
घरवाले हैं बड़े सितारे, लेकिन बेटी ने लगा दी फ्लॉप फिल्मों की झड़ी
बाफ्टा पुरस्कार के विजेताओं की लिस्ट
बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स की होस्टिंग रोमेश रंगनाथन और रॉब बेकेट करेंगे। वहीं विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए ‘बेबी रेनडियर’ के निर्माता रिचर्ड गैड के अलावा जेफ गोल्डब्लम, मार्टिन फ्रीमैन और एडन टर्नर जैसे सितारे वहां उपस्थित रहने वाले हैं। वहीं अगर विजेताओं की बात करें तो अभी तक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जैस्मीन जॉब्सन को ‘टॉप बॉय’ के लिए मिलने वाला है और मैथ्यू मैकफैडेन ‘सक्शेसन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही साथ लीडिंग एक्ट्रेस की ट्रॉफी ‘हैप्पी वैली’ के लिए सारा लंकाशायर को मिला और लीडिंग एक्टर के लिए टिमोथी स्पाल को ‘द सिक्स्थ कमांडमेंट’ के लिए यह पुरस्कार मिला। इसके अलावा कॉमेडी में फीमेल परफॉर्मेंस के लिए ‘ब्लैक ऑप्स’ के लिए गबेमिसोला इकुमेलो को बाफ्टा की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया वहीं कॉमेडी में मेल परफॉर्मेंस के लिए मवान रिजवान को पुरस्कार मिला। इसके अलावा बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए ‘टॉप बॉय’ और लिमिटेड ड्रामा सीरीज के ‘द सिक्स्थ कमांडमेंट’ को चुना गया है।
[ad_2]
Source link