Home Breaking News लोकसभा चुनाव: नामांकन करने पहुंचे अफजाल अंसारी और बेटी नुसरत, उधर हाईकोर्ट में सजा पर होगी सुनवाई

लोकसभा चुनाव: नामांकन करने पहुंचे अफजाल अंसारी और बेटी नुसरत, उधर हाईकोर्ट में सजा पर होगी सुनवाई

0
लोकसभा चुनाव: नामांकन करने पहुंचे अफजाल अंसारी और बेटी नुसरत, उधर हाईकोर्ट में सजा पर होगी सुनवाई

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Afzal Ansari nomination and punishment will be heard in High Court

नामांकन स्थल पहुंचे अफजाल अंसारी व उनकी बेटी नुसरत अंसारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत अंसारी नामांकन करने कलेक्ट्रे पहुंच गए हैं। प्रस्तावकों के साथ अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी पहले नामांकन करने पहुंची। इसके बाद अफजाल अंसारी अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।

गाजीपुर लोकसभा सीट पर इस बार रोचक चुनाव होगा। एक जून को होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सपा से अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत अंसारी के नाम चार-चार सेट में नामांकन प्रपत्र खरीदा गया है और आज अफजाल अंसारी नामांकन भी करने जा रहे हैं। वहीं, उनकी उम्मीदवारी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

वजह ये है कि उन्हें गैंगस्टर एक्ट में सुनाई गई सजा के खिलाफ दायर अपील की इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज ही सुनवाई होनी है। इस बीच सजा बढ़ाने के लिए कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने क्रिमिनल रिवीजन दाखिल की है। दोनों अपीलों की एक साथ सुनवाई का आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने दिया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here