Home Sports IPL playoffs: RCB को CSK से करो या मरो के मुकाबले में कितने रन से जीतना होगा? या कितने ओवर.. क्या कहता है समीकरण

IPL playoffs: RCB को CSK से करो या मरो के मुकाबले में कितने रन से जीतना होगा? या कितने ओवर.. क्या कहता है समीकरण

0
IPL playoffs: RCB को CSK से करो या मरो के मुकाबले में कितने रन से जीतना होगा? या कितने ओवर.. क्या कहता है समीकरण

[ad_1]

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीद कायम रखी है. अब बेंगलुरू (आरसीबी) का लीग स्टेज में एक ही मैच बाकी है. उसका यह मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. आरसीबी ने जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स को हराया वैसे ही सीएसके से उसके मुकाबले को लेकर बातें होने लगी हैं. खासकर एक सवाल जो आरसीबी के फैंस जानना चाहते हैं वह यह कि प्लेऑफ में खेलने के लिए उनकी टीम को कितनी बड़ी जीत चाहिए.

आरसीबी के फैंस का जवाब है कि यदि आरसीबी और सीएसके का मुकाबला करो या मरो का हुआ तो विराट की टीम को 18 रन से जीतना होगा. लेकिन यह वो समीकरण नहीं है, जिसे महज एक लाइन में कह दिया जाए. आईपीएल में इस मुकाबले से पहले 5 मैच और होने हैं. इन मैचों के नतीजे से ही यह तय होगा कि आरसीबी और सीएसके का मैच प्लेऑफ की रेस में अहमियत रखता भी है या नहीं.

आईपीएल प्लेऑफ का समीकरण जानने से पहले पॉइंट टेबल की स्थिति जान लेते हैं. अभी कोलकाता नाइटराइडर्स 18 और राजस्थान रॉयल्स 16 अंक के साथ पहले और दूसरे नंबर पर हैं. इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 14-14 अंक के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के 12-12 अंक हैं और ये टीमें क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर हैं. गुजरात टाइटंस (10), मुंबई इंडियंस (8) और पंजाब किंग्स () आखिरी तीन स्थान पर हैं.

पॉइंट टेबल की मौजूदा स्थित में जो समीकरण बनते हैं, उसके मुताबिक चेन्नई, हैदराबाद और लखनऊ की टीमें अब भी 16 अंक तक पहुंच सकते हैं. जब 18 मई को बेंगलुरू और चेन्नई की टीमें आमने-सामने होंगी तब तक पॉइंट टेबल का समीकरण काफी कुछ बदल चुका होगा. संभव है कि तब तक लखनऊ की टीम अपने दोनों मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंच जाए. ऐसे ही कई और समीकरण हैं…

मान लीजिए कि आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स मैच से ही यह तय हो कि प्लेऑफ की चौथी टीम कौन सी होगी. ऐसा होने पर चेन्नई का रास्ता अपेक्षाकृत आसान होगा. वह एक रन से जीतकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है. अगर आसीबी को प्लेऑफ में जगह बनानी हो तो उसे सीएसके को कम से कम 18 रन से हराना होगा (यदि आरसीबी 200 रन बनाए). अगर आरसीबी की टीम बाद में बैटिंग करती है तो उसे 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा. आरसीबी और सीएसके का जब मुकाबला होता तब तक लखनऊ सुपरजायंट्स अपने दोनों मैच खेल चुकी होगी. इससे आरसीबी के सामने यह स्पष्ट होगा कि उसके प्लेऑफ में जाने की कितनी उम्मीद है.

Tags: Chennai super kings, IPL 2024, IPL Playoff, Rcb

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here