Home Sports T20 World Cup 2024: नजमुल को कमान… टूर्नामेंट का टॉप विकेट टेकर भी शामिल, बांग्लादेश की T20 वर्ल्ड कप टीम

T20 World Cup 2024: नजमुल को कमान… टूर्नामेंट का टॉप विकेट टेकर भी शामिल, बांग्लादेश की T20 वर्ल्ड कप टीम

0
T20 World Cup 2024: नजमुल को कमान… टूर्नामेंट का टॉप विकेट टेकर भी शामिल, बांग्लादेश की T20 वर्ल्ड कप टीम

[ad_1]

Bangladesh Squad T20 World Cup 2024: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इस बड़े ICC टूर्नामेंट के लिए नजमुल हुसैन शांतो को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं, तस्कीन अहमद को उपकप्तान बनाया गया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को भी बांग्लादेश ने इस टीम में जगह दी है. बता दें कि वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में यह टूर्नामेंट अगले महीने 1 जून से खेला जाना है. इसका फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा.

बांग्लादेश का शेड्यूल

करीब महीने भर तक चलें वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 7 जून को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा. बांग्लादेश को ग्रुप-डी में रखा गया है. इस टीम के अलावा ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नीदरलैंड और नेपाल भी शामिल हैं. श्रीलंका के बाद नजमुल हुसैन शांतो की टीम क्रमशः साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड और नेपाल से भिड़ेगी.

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड 

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद (उपकप्तान), लिटन दास, सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह रियाद, जेकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब. 

ट्रैवेलिंग रिजर्व : अफीफ हुसैन, हसन महमूद.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here