Home Breaking News Swati Maliwal News Live: स्वाति मालीवाल मामले पर सियासी घमासान, BJP का प्रदर्शन; कोर्ट में आज होंगे बयान दर्ज

Swati Maliwal News Live: स्वाति मालीवाल मामले पर सियासी घमासान, BJP का प्रदर्शन; कोर्ट में आज होंगे बयान दर्ज

0
Swati Maliwal News Live: स्वाति मालीवाल मामले पर सियासी घमासान, BJP का प्रदर्शन; कोर्ट में आज होंगे बयान दर्ज

[ad_1]

10:38 AM, 17-May-2024

केजरीवाल के पीए पर स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप

आरोप है कि सीएम केजरीवाल के निजी सहायक ने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की थी। मामले में शुरुआत में चुप्पी साधने के बाद आप ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम ने घटना का उचित संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

10:06 AM, 17-May-2024

पीए के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर दिखे थे केजरीवाल

वहीं, स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के आरोपों में घिरे निजी सहायक बिभव कुमार लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिखाई दिए। लखनऊ एयरपोर्ट से बुधवार की रात एक तस्वीर सामने आई, इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल के साथ उनके निजी सहायक बिभव कुमार भी दिखाई दिए। 

09:54 AM, 17-May-2024

कल स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंची थी दिल्ली पुलिस की टीम

आप सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले में उनका बयान लेने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ दिल्ली में स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंचे थे।

09:47 AM, 17-May-2024

सीएम आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले को लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने में लगी है। इस मामले को लेकर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की कर मांग रही है। 

09:37 AM, 17-May-2024

Swati Maliwal News Live: स्वाति मालीवाल मामले पर सियासी घमासान, BJP का प्रदर्शन; कोर्ट में आज होंगे बयान दर्ज

दिल्ली पुलिस आज स्वाति मालीवाल के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस की विशेष टीम तैयार की जा रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसमे कुछ बताने से इनकार कर दिया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here