[ad_1]
03:47 PM, 18-May-2024
संवेदनशील निर्णय मोदी लेता है-पीएम
कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं, दस साल में बीस करोड़ रुपए का एमएसपी में हमने किसानों से अनाज खरीदा है। यानी तीन गुना अनाज किसानों से खरीदा गया है। पहले तो पैसा मिलने में भी कई महीने लगते थे। अब पैसा सीधे किसान के नाम पर बैंक के खाते में जमा हो जाता है। कांग्रेस ने गन्ना किसानों को सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है।
03:38 PM, 18-May-2024
मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
मोदी ने कहा कि हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेटप्रूफ जैकेट भी नहीं मिलती थी, उनके पास अच्छी राइफलें तक नहीं थी। उन्हें लाठी देकर कहा जाता था कि आतंकियों का मुकाबला करो। जब मोदी सरकार आई तो उसने कहा कि अब ये नहीं चलेगा। मैंने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। आज सेना को मेड इन इंडिया के हथियार मिल रहे हैं।
03:31 PM, 18-May-2024
इंडी वालों ने देश के खिलाफ दांव पेंच चले-मोदी
मोदी ने कहा कि इंडी वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता ने खुद पटखनी दे दी है। हरियाणा तो वह राज्य है जिसकी रगो में देश भक्ति है। देश विरोधी ताकतों को हरियाणा अच्छी तरह जानता है। पहचानता है। इसलिए हरियाणा का गांव-गांव, घर-घर एक ही आवाज में बोल रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार।
03:29 PM, 18-May-2024
सभी दल चारों खाने चित-मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार चरण के मतदान में INDI गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित हो चुके हैं।
03:23 PM, 18-May-2024
पीएम ने मांगा जनता से अगले पांच साल का आशीर्वाद
पीएम ने कहा कि अंबाला के आसमान में राफेल जब उड़ता है तो आपको गर्व होता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं। आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए, मैं आपका बहुत बहुत आभारी हूं। हमारे रतन लाल कटारिया की बरसी है। मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि देता हूं।
03:20 PM, 18-May-2024
हरियाणा यानी हिम्मत-मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। अंबाला की धरती से पूरे हरियाणा को राम राम किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हौसला, तभी तो हरियाणा धाकड़ है। मोदी ने कहा कि मैंने कई सालों तक हरियाणा की रोटी खाई हैं। हरियाणा की तरह ही मोदी ने दस साल तक सरकार भी धाकड़ चलाई है।
02:53 PM, 18-May-2024
मंच से अनिल विज ने दिखाई अपनी ताकत
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरीके से एक झटके में सीएम का पद छोड़ दिया है, इसलिए मैं अब उनको मनोहर लाल त्यागी कहता हूं।
02:34 PM, 18-May-2024
बचपन से मेरे अंदर देश भक्ति की भावना भरी हुई- नवीन जिंदल

02:29 PM, 18-May-2024
मंच पर पहुंचे हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

02:19 PM, 18-May-2024
मंच पर मौजूद अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी

[ad_2]
Source link