Home Sports IPL 2024: पहली गेंद पर छक्का लगा तो पिछले साल की याद आ गई, यश दयाल ने बयां किया पुराना दर्द

IPL 2024: पहली गेंद पर छक्का लगा तो पिछले साल की याद आ गई, यश दयाल ने बयां किया पुराना दर्द

0
IPL 2024: पहली गेंद पर छक्का लगा तो पिछले साल की याद आ गई, यश दयाल ने बयां किया पुराना दर्द

[ad_1]

IPL 2024, RCB vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी ने 20वें ओवर की पहली फुलटॉस गेंद को चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत के ऊपर भेजा तो गेंदबाज यश दयाल को पिछले साल रिंकू सिंह के बल्ले से निकले लगातार पांच छक्के याद आ गए, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को IPL प्लेऑफ में जगह दिलाई.

यश दयाल ने धीमी गेंद डाली

रिंकू ने पिछले सीजन में यश दयाल को लगातार 5 छक्के जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चमत्कारिक जीत दिलाई थी. यश दयाल को शनिवार को जब आखिरी ओवर सौंपा गया तो सामने धोनी और जडेजा थे, जिन्हें बस 17 रन की जरूरत थी. दयाल ने पिछले अनुभव से सबक लेते हुए धोनी के एक छक्के के बाद धीमी गेंद डाली और भारत के पूर्व कप्तान का विकेट लेकर चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अगली चार गेंदों पर उन्होंने एक ही रन दिया.

यश दयाल ने बयां किया पुराना दर्द

पिछले सीजन के बाद यश दयाल को गुजरात टाइटंस ने रिलीज कर दिया था. आरसीबी ने उन्हें नीलामी में पांच करोड़ रुपये में खरीदा और टीम के भरोसे पर खरे उतरते हुए दयाल ने पिछले जख्मों पर मरहम भी लगा दिया. यश दयाल ने कहा, ‘जब पहली गेंद पर छक्का लगा तो मुझे पिछले साल की याद आ गई, लेकिन मैंने पूरे सीजन में अच्छी गेंदबाजी की थी और मैं खुद से कहता रहा कि सिर्फ एक अच्छी गेंद की जरूरत है.’

‘मुझे बस एक अच्छी गेंद करनी थी’

यश दयाल ने कहा, ‘मुझे स्कोरबोर्ड देखने की जरूरत नहीं थी. मुझे बस अच्छी गेंद करनी थी. मैंने आत्मविश्वास बनाए रखा. पिछली बार जो कुछ हुआ, उससे मैं नर्वस हो गया था, लेकिन आरसीबी टीम में आने के बाद से मैंने काफी मेहनत की और अच्छी गेंद डालने पर ही फोकस रहा. सीनियर्स ने मुझे डांटा नहीं और हमेशा मेरे साथ खड़े रहे. इससे मुझे बहुत मदद मिली.’

कार्तिक और डु प्लेसी से बात की

प्रयागराज के इस गेंदबाज को असल में 19वां ओवर डालना था, लेकिन अचानक उन्हें आखिरी ओवर देने का फैसला लिया गया. दयाल ने कहा,‘मुझे 19वां ओवर फेंकना था, लेकिन अचानक डीके भैया (दिनेश कार्तिक) और फाफ (डु प्लेसी) ने बात की. मुझे नहीं पता कि क्या बात की. उन्होंने कहा कि लॉकी 19वां ओवर डालेगा और मैं आखिरी ओवर.’

धोनी का विकेट मैच का निर्णायक मोड़

दयाल ने आरसीबी के फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘मैंने बचपन से कभी ऐसा महसूस नहीं किया. जब भी टीवी पर आरसीबी का मैच देखता था तो लगता नहीं था कि कभी इस टीम का हिस्सा बनूंगा. मेरे लिए यह सपने जैसा है. इसके फैंस अविश्वसनीय हैं और साथ नहीं छोड़ते.’ मैच का निर्णायक मोड़ क्या था, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘धोनी भैया का विकेट क्योंकि पहली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया था.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here