Home Breaking News Suvinder Vicky: दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं ‘भैया जी’ के विलेन, इन फिल्मों-सीरीज से लूट चुके हैं वाहवाही

Suvinder Vicky: दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं ‘भैया जी’ के विलेन, इन फिल्मों-सीरीज से लूट चुके हैं वाहवाही

0
Suvinder Vicky: दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं ‘भैया जी’ के विलेन, इन फिल्मों-सीरीज से लूट चुके हैं वाहवाही

[ad_1]

फिल्म भैया जी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मनोज बाजपेयी की इस 100वीं फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अभिनेता शानदार अभिनय के साथ दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म के ट्रेलर में मनोज के साथ एक और अभिनेता की जबर्दस्त अदाकारी देखने को मिली है। हम बात कर रहे हैं फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले सुविंदर विक्की की। ट्रेलर में अपनी अदाकारी से वे मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। 

Manoj Bajpayee: ‘सत्या’ से लेकर ‘भैया जी’ तक धांसू एक्शन करते दिखे मनोज, मनोरंजन के लिए सिर्फ एक बंदा काफी है




फिल्मों को लेकर एक पुरानी कहावत काफी मशहूर है कि विलेन  जितना ज्यादा दमदार होता है, वह फिल्म लोगों को उतनी ही ज्यादा पसंद आती है। सुविंदर मौजूदगी से अब फिल्म का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है। यह पहला मौका नहीं है जब सुविंदर अपनी अदाकारी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले कई प्रोजेक्ट में वे अपने अभिनय को दिखा चुके हैं।


सुविंदर विक्की का जन्म हरियाणा के सिरसा में हुआ था। साल 2000 के मध्य में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की  शुरुआत पंजाबी फिल्म देस होया परदेस से की। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक तक काम करने के बाद वे अभिषेक चौबे की हिंदी फिल्म उड़ता पंजाब में नजर आए। शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ अभिनती इस फिल्म में उन्होंने कुक्कू का किरदार निभाकर वाहवाही बटोरी थी।


इस फिल्म के तीन साल बाद यानी साल 2019 में सुविंदर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा। वे अक्षय कुमार की हिट फिल्म केसरी में नायक लाल सिंह की भूमिका में नजर आए। फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी, जिसमें 21 सिखों की सेना ने 1897 में हजारों अफगानों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।अभिनेता को इवान आयर की ‘मील पत्थर’ में गालिब के रोल में भी काफी अधिक प्रशंसा मिली थी। 80 के दशक में ऑपरेशन ब्लू स्टार पंजाब के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित गुरविंदर सिंह की चौथी कूट (द फोर्थ डायरेक्शन) में जोगिंदर की भूमिका के लिए आलोचकों द्वारा उनकी सराहना की गई।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here