Home Sports Video: मैच के बाद हो गई कॉमेडी, शाहरुख ने अचानक की ये बड़ी गलती; मांगनी पड़ गई माफी

Video: मैच के बाद हो गई कॉमेडी, शाहरुख ने अचानक की ये बड़ी गलती; मांगनी पड़ गई माफी

0
Video: मैच के बाद हो गई कॉमेडी, शाहरुख ने अचानक की ये बड़ी गलती; मांगनी पड़ गई माफी

[ad_1]

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-1 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हरा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस जीत के साथ ही सीधे फाइनल में एंट्री कर ली है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत के बाद शाहरुख खान मैदान पर उतर गए. शाहरुख खान के साथ इस दौरान बेटी सुहाना और छोटा बेटा अबराम भी मौजूद था. शाहरुख खान ने अपने बच्चों के साथ मैदान के चक्कर लगाए और फैंस को हाथ जोड़कर धन्यवाद भी कहा. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फाइनल में पहुंचने के बाद शाहरुख खान बेहद खुश नजर आए.

मैच के बाद हो गई कॉमेडी

मैदान में चक्कर लगाते समय एक मजेदार वाकया देखना को मिला जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के मालिक शाहरुख खान ने एक बड़ी गलती कर दी. शाहरुख खान मैच के बाद मैदान में घूमकर दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे. पास में ही ग्राउंड पर पूर्व क्रिकेटर्स आकाश चोपड़ा, सुरेश रैना और पार्थिव पटेल मौजूद थे, जो पोस्ट मैच एनालिसिस कर रहे थे. तभी गलती से शाहरुख खान बिना देखे उनके लाइव शो के बीच में आ जाते हैं. फिर क्या था शाहरुख खान गर्मजोशी के साथ आकाश चोपड़ा, सुरेश रैना और पार्थिव पटेल को गले लगाते हैं और उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  

सुरेश रैना ने की शाहरुख खान की तारीफ

शाहरुख खान से मुलाकात के बाद सुरेश रैना बहुत खुश होते हैं. सुरेश रैना सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी का इजहार करते हैं. सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें वह शाहरुख खान के स्वभाव की जमकर तारीफ करते हैं. सुरेश रैना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हमेशा विनम्र रहने वाले शाहरुख खान से आज मिलकर बहुत अच्छा लगा. सुपरस्टार होने के बावजूद, वह अपनी विनम्र छवि बनाए रखते हैं और हर बातचीत में विनम्रता दिखाते हैं. फाइनल में पहुंचने के लिए केकेआर को बधाई!’ सुरेश रैना की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here