Home Breaking News Lok Sabha Election 2024 Live: चार राज्यों में पीएम मोदी, शाह और नड्डा की रैली; वेणुगोपाल ने भाजपा को घेरा

Lok Sabha Election 2024 Live: चार राज्यों में पीएम मोदी, शाह और नड्डा की रैली; वेणुगोपाल ने भाजपा को घेरा

0
Lok Sabha Election 2024 Live: चार राज्यों में पीएम मोदी, शाह और नड्डा की रैली; वेणुगोपाल ने भाजपा को घेरा

[ad_1]

09:34 AM, 23-May-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चार राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी पंजाब और हरियाणा में भाजपा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री शाह, उत्तर प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओडिशा में पार्टी के प्रचार की कमान संभालेंगे। पीएम मोदी आज हरियाणा के भिवानी और पंजाब के पटियाला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, खलीलाबाद, अम्बेडकरनगर, और प्रतापगढ़ में चार अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा के मयूरभंज, भद्रक, जगतसिंहपुर और जाजपुर में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

09:23 AM, 23-May-2024

Lok Sabha Election 2024 Live: चार राज्यों में पीएम मोदी, शाह और नड्डा की रैली; वेणुगोपाल ने भाजपा को घेरा

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। बाकी दो चरणों के लिए मतदान 25 मई और 1 जून को कराए जाएंगे। सातवें दौर के नामांकन की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की पल-पल की खबरों के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला डॉट कॉम के साथ…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here