[ad_1]

बारह बाई बारह
– फोटो : अमर उजाला
Movie Review
बारह बाई बारह
कलाकार
ज्ञानेंद्र पांडे
,
भूमिका दुबे
,
हरीश खन्ना
,
गीतिका विद्या ओहलयान
,
आकाश सिन्हा
और
आशित चटर्जी, आदि
लेखक
गौरव मदान
और
सन्नी लाहिड़ी
निर्देशक
गौरव मदान
निर्माता
गौरव मदान
,
सन्नी लाहिड़ी
और
जिग्नेश पटेल
रिलीज
24 मई 2024
फिल्म ‘बारह बाई बारह’ काशी के उस कालखंड की सांसों पर बनी है, जब लोग तेजी से फिसलते समय को हाशिये पर पहुंच चुकी मिट्टी की मुट्ठी में दबोचे रखना चाहते हैं। हिंदी सिनेमा में ये फिल्म इसलिए भी याद रखी जाएगी कि इसने तेजी से बदलती सामाजिक तस्वीर के रंग सेलुलॉयड पर सहेज लेने की सही समय पर कोशिश की। हिंदी सिनेमा की अपने समय और समाज से बढ़ती दूरी के बीच लेखक-निर्देशक गौरव मदान की फिल्म ‘बारह बाई बारह’ उस कालखंड को कैमरे में कैद करने की कोशिश करती है, जब वाराणसी को एक भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल में तब्दील करने की कोशिश चल रही है।
[ad_2]
Source link