Home World Google के co-founder की पत्नी के साथ कहां गायब हो गए थे एलन मस्‍क, पूरी रात होती रही तलाशी और फिर…

Google के co-founder की पत्नी के साथ कहां गायब हो गए थे एलन मस्‍क, पूरी रात होती रही तलाशी और फिर…

0
Google के co-founder की पत्नी के साथ कहां गायब हो गए थे एलन मस्‍क, पूरी रात होती रही तलाशी और फिर…

[ad_1]

Elon Musk : टेस्ला CEO एलन मस्क फिर एक बार चर्चा में आ गए हैं, इस बार गूगल के को–फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पूर्व पत्नी निकोल शानाहान के साथ उनके अफेयर की बात सामने आई है. कहा जा रहा है, कि साल 2021 में, टेस्ला के सीईओ शानाहान के साथ एक पार्टी में थे और उन दोनों ने एक साथ केटामाइन लिया और पूरी रात गायब रहे, न्यूयॉर्क टाइम्स ने आठ अलग–अलग स्रोतों और दस्तावेजों के जरिए दावा कर एक रिपोर्ट दी है.

 

 

दोनों साथ में हुए थे गायब

 

एक रिपोर्ट के अनुसार, निकोल शानाहान, जो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार, रिपब्लिक रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की संभावित साथी भी हैं, उन्होंने 2021 में न्यूयॉर्क में एक जन्मदिन की पार्टी की शामिल हुई थी, जहां एलन मस्क भी सम्मलित हुए, जो लंबे समय से उनके दोस्त थे.

 

 

सर्गेई ने पत्नी से क्यों तोड़ा रिश्ता 

 

बता दें, कि पार्टी में सर्गेई ब्रिन भी शामिल थे, लेकिन इस दौरान दोनों अचानक से गायब हुए और रिपोर्ट बता रही है कि इसी के बाद सर्गेई ने पत्नी से रिश्ता तोड़ लिया था. इसके बाद 2021 में मस्क के भाई के यहां पार्टी में एलन और शानाहान फिर एक–दूसरे के साथ दिखे. इसमें सभा में, स्पेसएक्स के फाउंडर एलन और शानाहान ने एक साथ केटामाइन लिया और कई घंटों के लिए गायब हो गए.

 

एक रिपोर्ट में कहा गया था, कि शानाहान ने गूगल के को–फाउंडर सर्गेई ब्रिन के सामने यह भी कबूल किया कि उन्होंने एलन मस्क के साथ यौन संबंध बनाए थे.

 

 

2022 डब्ल्यूएसजे (WSJ) रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क और शानाहान  दोनों ने इस संबंध से इनकार किया है. पिछले साल, शानाहान ने धोखाधड़ी के इन दावों से इनकार किया था और खुलासा किया था कि एलन मस्क उस रात केवल अपनी बेटी के ऑटिज्म इलाज के बारे में चर्चा कर रहे थे और कुछ नहीं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here