Home Sports पूर्व कप्तान की T20 WC पर भविष्यवाणी, 10वें नंबर की टीम खेलेगी सेमीफाइनल

पूर्व कप्तान की T20 WC पर भविष्यवाणी, 10वें नंबर की टीम खेलेगी सेमीफाइनल

0
पूर्व कप्तान की T20 WC पर भविष्यवाणी, 10वें नंबर की टीम खेलेगी सेमीफाइनल

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर धीरे धीरे खुमार चढ़ रहा है. इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर तमाम दिग्गज अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं. इसी कड़ी में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम की घोषणा की. उनके मुताबिक इस बार पाकिस्तान की टीम जल्दी बाहर हो जाएगी जबकि टी20 रैंकिंग में 10वें नंबर की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब होगी.

अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में इस बार का आईसीसी टी20 विश्व कप खेला जाना है. टूर्नामेंट का आयोजन 1 से 29 जून के बीच किया जाएगा. इंग्लैंड की टीम मौजूदा चैंपियन है और दिग्गज का मानना है कि इंग्लिश टीम इस बार भी सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार है. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने मैच का प्रसारण करने वाले स्टार स्पोर्ट्स के शो पर अपनी चार सेमीफाइनल की टीमों के नाम का खुलासा किया.

कौन कौन सी टीम खेलेगी सेमीफाइनल

ब्रायन लारा ने भारतीय टीम को टूर्नामेंट जीतने का दावेदार बताया. मेजबान टीम वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जताई. भारत और वेस्टइंडीज के अलावा जो दो टीमें हैं उसमें एक मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड है जबकि दूसरी इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज अफगानिस्तान है. लारा का मानना है कि इस टीम में अंतिम चार में जगह बनाने की काबिलियत है.

आईसीसी टी20 रैंकिंग

इस वक्त भारतीय टीम आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया जबकि तीसरे नंबर पर इंग्लैंड है. साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज इसके बाद आते हैं. पाकिस्तान की टीम इस समय टी20 रैंकिंग में सातवें नंबर पर है जबकि श्रीलंका आठवें और बांग्लादेश 9वें स्थान पर है. अफगानिस्तान मौजूदा रैंकिंग में 10वें नंबर पर आता है.

Tags: Afghanistan Cricket, Brian Lara, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here