[ad_1]

सेकंड चांस
– फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
भारतीय फिल्म इन दिनों दुनिया भर में मचा रही है। कान से लेकर कार्लोवी वैरी फिल्म फेस्टिवल तक हिंदुस्तानी सिनेमा का परचम लहरा रहा है। आने वाले दिनों में कार्लोवी वैरी फिल्म फेस्टिवल के पाने 58वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर से आई बेहतरीन फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इस प्रतिष्ठित कार्लोवी वैरी फिल्म फेस्टिवल के सुभद्रा महाजन की फिल्म ‘सेकंड चांस’ का चयन हुआ है।
कार्लोवी वैरी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई ‘सेकंड चांस’
58वें कार्लोवी वैरी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाली फिल्मों की सूची जारी कर दी गई है। इस समारोह में तीन सेक्शन में लगभग 32 फिल्में दिखाई जाएगी। जिसमें से कई फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर भी इसी समारोह के दौरान किया जाएगा। कार्लोवी वैरी फिल्म फेस्टिवल के दौरान सुभद्रा महाजन की फिल्म ‘सेकंड चांस’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इस खबर को सुनकर सुभद्रा महाजन काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।
‘सेकंड चांस’ का वर्ल्ड प्रीमियर
सुभद्रा महाजन ने इंसानी रिश्तों को बेहद बारीकी से अपनी फिल्म ‘सेकंड चांस’ में दिखाया है। उनकी फिल्म की कहानी ‘मिया’ के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ‘मिया’ एक दर्दनाक घटना के बाद निराश होकर शांति की तलाश में बर्फ से ढके हिमालय के बीच परिवार के गर्मियों में रहने आती है। वहां उसकी मुलाकात घर के केयर टेकर से होती है। फिर आगे क्या होता है उसे सुभद्रा महाजन ने बेहद खूबसूरती से दिखाया है। अब इस बेहतरीन फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 58वें कार्लोवी वैरी फिल्म फेस्टिवल होना तय हुआ है।
इंजीनियरिंग में टॉपर रहे हैं पंकज कपूर, अभिनय की दुनिया में ऐसे हुई एंट्री
एक महिला के दर्द से निपटने की कहानी है ‘सेकंड चांस’
सुभद्रा महाजन की फिल्म ‘सेकंड चांस’ एक ऐसी महिला की कहानी को दिखाती है जो जिंदगी की कठिनाइयों से परेशान होकर सुदूर हिमालय पर जाती है। वहां उसकी मुलाकात ऐसे किरदारों से होती है जो कठिनाइयों से गुजरने के बाद भी कैसे खुश रहने की कोशिश करते हैं। फिल्म की मुख्य किरदार कैसे अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देती है यह फिल्म उसी को दिखाती है। सुभद्रा महाजन को उम्मीद है कि उनकी इस फिल्म को कार्लोवी वैरी फिल्म फेस्टिवल सराहा जाएगा।
[ad_2]
Source link