Home Sports रोहित की गैरमौजूदगी में विवादों में फंसी रितिका, इंस्टाग्राम स्टोरी पर कर दी बड़ी मिस्टेक, भड़के फैंस

रोहित की गैरमौजूदगी में विवादों में फंसी रितिका, इंस्टाग्राम स्टोरी पर कर दी बड़ी मिस्टेक, भड़के फैंस

0
रोहित की गैरमौजूदगी में विवादों में फंसी रितिका, इंस्टाग्राम स्टोरी पर कर दी बड़ी मिस्टेक, भड़के फैंस

[ad_1]

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं. लेकिन इस बीच उनकी पत्नी रितिका विवादों के घेरे में फंस गई हैं. हालांकि, रोहित की पत्नी ने इसके लिए एक कदम पीछे हटा लिया है. लेकिन फैंस उन्हें लगातार ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, रितिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी लगाई कि फैंस भड़क उठे. हालांकि, ट्रोल होने के कुछ देर बाद ही रितिका ने उस स्टोरी को हटा दिया. 

इंस्टा स्टोरी में क्या था? 

रितिका ने 29 मई को इंस्टा स्टोरी पर गाजा में चल रहे संघर्ष के अभियान का प्रचार किया. कई लोग इंस्टाग्राम पर ‘ऑल आइज ऑन रफा’ पोस्ट कर सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. लेकिन रितिका ने यह लगाया तो कई फैंस उन्हें ट्रोल करने लग गए. एक यूजर ने रितिका का स्क्रीनशॉट लगाने के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ये कश्मीरी पंडितों के बारे में नहीं बोलती और फिलिस्तीनी और गाजा के बारे में बात करती हैं.’

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं रितिका

रितिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. स्टेडियम में रोहित के सपोर्ट में भी रितिका नजर आती हैं. ऐसे में उनके कई पिक्चर्स और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. हालांकि, ऐसा काफी कम देखने को मिला है जब रितिका को ट्रोल होते देखा गया हो. कई यूजर्स ने अनजाने में इस पोस्ट को स्टोरी पर शेयर किया. जिसमें से एक रितिका भी हो सकती हैं. उनके पोस्ट डिलीट करने के बाद मामला कुछ हद तक ठंडा पड़ चुका है. 

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और टीम के अन्य प्लेयर्स आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं. अब देखना होगा कि रोहित को सात समंदर पार महामुकाबलों में फैंमिली सपोर्ट मिलता है या नहीं. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here