Home Sports IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए भारत की Playing XI तय! इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए भारत की Playing XI तय! इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

0
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए भारत की Playing XI तय! इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

[ad_1]

T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम पर भारत का पलड़ा भारी रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 में से 6 मैच जीते हैं. पाकिस्तान ने एक मैच में बाजी मारी है. इस बार रोहित की सेना का मकसद टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सातवीं जीत दर्ज करना होगा. पाकिस्तान के खिलाफ इस महामुकाबले में भारत कैसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा, आइए एक नजर डालते हैं. 

ओपनिंग जोड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस महामुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ओपनिंग करने के लिए उतर सकती है. रोहित शर्मा जब सेट हो जाएं तो किसी भी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं. यशस्वी जायसवाल पहली ही गेंद से अटैक करने के लिए जाने जाते हैं. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल दोनों ही तूफानी बैटिंग में माहिर हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल देते हैं.

नंबर 3 का बल्लेबाज 

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. IPL 2024 में विराट कोहली सबसे ज्यादा 741 रन बनाकर आ रहे हैं. बल्लेबाजी हो या फील्डिंग, विराट कोहली का मैदान पर तगड़ा जलवा देखने को मिलता है. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस महामुकाबले में धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का हमेशा से ही शानदार रिकॉर्ड रहा है. विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस महामुकाबले में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होंगे. 

नंबर 4 की जिम्मेदारी 

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं, जो अपनी विस्फोटक बैटिंग से तेजी से रन बटोरेंगे. सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार हैं. सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहता है. सूर्यकुमार यादव के सामने किसी भी गेंदबाज का बॉलिंग करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वह मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों की बौछार करते हैं. 

नंबर 5 पर उतरेगा ये खतरनाक खिलाड़ी 

हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. हार्दिक पांड्या अपनी तूफानी बैटिंग और धारदार तेज गेंदबाजी से किसी भी हालात में मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं. हार्दिक पांड्या इस मैच में अपने खेल से पाकिस्तान के लिए काल साबित हो सकते हैं. हार्दिक पांड्या एक विस्फोटक बल्लेबाज, खतरनाक गेंदबाज और फुर्तीले फील्डर हैं. 

नंबर 6 बल्लेबाज और विकेटकीपर

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. ऋषभ पंत पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में विकेटकीपर, नंबर 6 बल्लेबाज और मैच फिनिशर तीनों का रोल निभा सकते हैं. ऋषभ पंत उन खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो महज एक ओवर में ही पूरे मैच का नतीजा बदल सकते हैं और ये खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा.

नंबर 7 बल्लेबाज और ऑलराउंडर

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित होंगे. साथ ही रवींद्र जडेजा अपनी कातिलाना लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप की धज्जियां भी उड़ाकर रख सकते हैं. रवींद्र जडेजा एक गेम चेंजर खिलाड़ी हैं.

स्पिन गेंदबाज

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा. युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को बाहर बेंच गर्म करनी होगी. कुलदीप यादव के पास बहुत अनुभव है और वह टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित होंगे. कुलदीप यादव अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाकर रख सकते हैं.

ये होंगे तेज गेंदबाज 

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित होंगे. ये तीनों ही तेज गेंदबाज घातक बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महामुकाबले में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here