[ad_1]
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ रिलीज हो चुकी है। और, इसके हीरो जितेंद्र कुमार की नेटफ्लिक्स की अगली सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री 3’ की रिलीज डेट को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। ‘पंचायत’ के सचिव जी ‘कोटा फैक्ट्री’ के जीतू भैया हैं और मानते हैं कि असल जिंदगी में अब उनसे विज्ञान के सवाल हल नहीं होते। अलबत्ता अपनी नई सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री 3’ की रिलीज के लिए उन्होंने एक पहेली बूझने को कहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये गणित का समीकरण कैसे हल किया जाता है, और आखिर ‘कोटा फैक्ट्री’ की रिलीज डेट क्या है?
‘पंचायत 3’ की रिलीज से पहले जितेंद्र कुमार से बातचीत में विज्ञान के सवालों को लेकर बात चली तो आईआईटी खड्गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले जितेंद्र कुमार ने ये माना कि अब उनसे ऐसे प्रश्न हल नहीं होते। वह कहते हैं, ‘नहीं, बहुत कठिन है अब तो। ऐसे सवाल देख भी लें तो समझ भी नहीं आता कि एक समय में हम सब ये कर चुके हैं। बहुत मेहनत का काम है। और, उतनी मेहनत मैं शायद अब न कर पाऊं।’ लेकिन, अपने प्रशंसकों से वह ऐसी ही मेहनत करवाना चाहते हैं। तो चलिए हम और आप मिलकर इस समीकरण को हल करते हैं। गणित के ऐसे सवालों को हल करने का एक फॉर्मूला है, जिसे शॉर्ट में बॉडमास कहते हैं।
[ad_2]
Source link