Home Sports टॉस के समय कर दो ‘इम्पैक्ट’ प्लेयर का खुलासा, गांगुली बोले- इसके पक्ष में…

टॉस के समय कर दो ‘इम्पैक्ट’ प्लेयर का खुलासा, गांगुली बोले- इसके पक्ष में…

0
टॉस के समय कर दो ‘इम्पैक्ट’ प्लेयर का खुलासा, गांगुली बोले- इसके पक्ष में…

[ad_1]

हाइलाइट्स

सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं गांगुली ने बाउंड्री की साइज बढ़ाने की मांग की

नई दिल्ली. आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर खिलाड़ियों और कोच की अलग अलग राय है. रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी इस नियम के खिलाफ हैं वहीं सौरव गांगुली ने इसका सपोर्ट किया है. दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली आईपीएल में इस नियम को जारी रखने के पक्ष में हैं. हालांकि वह चाहते हैं कि टीम अपने ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी का फैसला टॉस के समय ही करें. हाल में खत्म हुए आईपीएल सत्र के बाद ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम काफी चर्चा में रहा क्योंकि इस चरण में आठ दफा 250 रन से ज्यादा का स्कोर बना.

बीसीसीआई के पूर्व प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा कि वह चाहते हैं कि आईपीएल के आगामी सत्र में मैदान की बाउंड्री और बढ़ा देनी चाहिए. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मुझे इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम (Impact Player Rule) पसंद है. आईपीएल में सिर्फ मैं एक चीज चाहता हूं कि इसके लिए मैदान थोड़े बड़े कर देने चाहिए. सीमारेखा को थोड़ा बढ़ा देना चाहिए.’ गांगुली ने कोलकाता में शनिवार को एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘यह शानदार टूर्नामेंट है. इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम के साथ आप सिर्फ एक चीज कर सकते हो कि इसका फैसला टॉस से पहले हो जाए. टॉस से पहले खुलासा करने के लिए आपको कौशल और रणनीति की जरूरत होगी. लेकिन मैं इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम के पक्ष में हूं.’

युवा पेसर्स को ज्यादा सिखाने की कोशिश क्यों नहीं करते बुमराह? टी20 वर्ल्ड कप से पहले ‘यॉर्कर किंग’ ने बताई वजह

T20 World Cup: वर्ल्ड चैंपियन बनने पर टीम होगी मालामाल, जानिए कितनी होगी प्राइज मनी? फाइनल हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों

‘वह अभी 23 साल का ही है’
पृथ्वी शॉ का इस आईपीएल सत्र में प्रदर्शन इतना शानदार नहीं रहा लेकिन गांगुली का कहना है कि वह अब भी युवा है और छोटे प्रारूप के दाव पेच सीख रहा है. बकौल सौरव गांगुली, ‘वह (शॉ) काफी युवा है. वह अभी 23 साल का ही है. वह अब भी सीख रहा है कि टी20 क्रिकेट कैसे खेला जाए. वह शानदार प्रतिभा का धनी है और बेहतर ही होगा. कभी कभार हम हर किसी से पहले ही काफी कुछ उम्मीद लगाने लगते हैं और पृथ्वी के कौशल को देखते हुए मुझे पूरा भरोसा है कि वह अच्छा करेगा.’

‘मैंने हमेशा ही कहा है कि वह विशेष खिलाड़ी है’
गांगुली ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2022 में कार दुर्घटना से पहले की तरह खेलना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘वह आईपीएल में हमारे लिए (दिल्ली कैपिटल्स) शानदार रहा इसलिए उसने जिस तरह से वापसी की, उसे देखकर खुश हूं. मैंने हमेशा ही कहा है कि वह विशेष खिलाड़ी है.’ पंत रोड एक्सीडेंट के बाद पहली बार टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने लगभग 15 महीने बाद आईपीएल में वापसी की.

Tags: Impact Player, IPL, Sourav Ganguly

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here