Home Sports गेंदबाजों सावधान! खतरे का अलर्ट.. फॉर्म में लौटा भारत का मैच विनर, मचाई तबाही

गेंदबाजों सावधान! खतरे का अलर्ट.. फॉर्म में लौटा भारत का मैच विनर, मचाई तबाही

0
गेंदबाजों सावधान! खतरे का अलर्ट.. फॉर्म में लौटा भारत का मैच विनर, मचाई तबाही

[ad_1]

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर फॉर्म में लौट आया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के अभियान की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया के इस मैच विनर ने गेंद और बल्ले से तबाही मचाना शुरू कर दिया है. भारतीय टीम के इस विस्फोटक क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. 

फॉर्म में लौटा भारत का मैच विनर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के सफर की शुरुआत से पहले ही विस्फोटक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फॉर्म में लौट आए हैं. हार्दिक पांड्या का फॉर्म में लौटना विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए बेहद बुरा सपना है. भारत ने शनिवार रात को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला वॉर्मअप मैच खेला था. भारतीय टीम ने इस मैच में बांग्लादेश को 60 रनों से रौंद दिया. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस मैच में भयंकर तबाही मचाते हुए 23 गेंदों में 40 रन ठोक दिए.

गेंद और बल्ले से मचाई तबाही

हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान 2 चौके और 4 छक्के उड़ाए. हार्दिक पांड्या ने 173.91 की स्ट्राइक रेट से रन कूटते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दीं. सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी हार्दिक पांड्या ने कमाल दिखाया. हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच में एक विकेट भी झटका. हार्दिक पांड्या ने इस दौरान बांग्लादेश के ओपनर तंज़ीद हसन (17 रन) को आउट कर दिया. हार्दिक पांड्या ने अपनी कातिलाना फॉर्म से अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि इस बार वह टी20 वर्ल्ड कप में तहलका मचाएंगे.  

टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. हार्दिक पांड्या लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का टैलेंट रखते हैं. साथ ही हार्दिक पांड्या नंबर-6 के बहुत विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं. हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश कर सकते हैं और गेंदबाजी के दौरान अहम मौकों पर विकेट भी निकालकर दे सकते हैं. फील्डिंग में भी हार्दिक पांड्या तेज तर्रार रन आउट करने और मुश्किल कैच पकड़ने में माहिर हैं.  

बहुत खतरनाक ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या की इस काबिलियत की वजह से वह एक बहुत खतरनाक ऑलराउंडर बन जाते हैं. जब भी आप कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं, तो हमेशा आपकों ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो टीम के साथ अंत तक डटा रहे और वो हार्दिक पांड्या हैं. हार्दिक पांड्या अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही अव्वल हैं. हार्दिक अपने बल्ले के साथ ज्यादा भूमिका निभाते हैं, क्योंकि जब-जब इंडिया को तेज रनों की दरकार होती है, तो उस दौरान उनके पास हार्दिक हैं. वह गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में रन बनाने की क्षमता रखते हैं. हार्दिक पांड्या हर मुश्किल हालात में भारत के लिए विकेट निकालने में भी माहिर हैं. हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 1348 रन बनाने के अलावा 73 विकेट भी झटके हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here