Home Sports T20 World Cup: अमेरिकी शेरों ने कनाडा पर ढाया कहर, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, कोहली-रूट और हार्दिक भी छूटे पीछे

T20 World Cup: अमेरिकी शेरों ने कनाडा पर ढाया कहर, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, कोहली-रूट और हार्दिक भी छूटे पीछे

0
T20 World Cup: अमेरिकी शेरों ने कनाडा पर ढाया कहर, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, कोहली-रूट और हार्दिक भी छूटे पीछे

[ad_1]

USA vs Canada T20 World Cup opening match Aaron Jones: टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में को-होस्ट अमेरिका ने कनाडा के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की. उसने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में 195 रन का मुश्किल टारगेट चेज कर लिया. एरॉन जोन्स उसकी जीत के हीरो. उन्होंने अभी तूफानी पारी में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले और अमेरिका को उसके पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच में ऐतिहासिक जीत दिलाई. उन्होंने क्रिस गेल के छक्कों की बराबरी की. इसके अलावा भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट को पीछे छोड़ा.

जोन्स और गस ने मचाया गदर

अमेरिका के कप्तान मोनाक पटेल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. कनाडा की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बना दिए. उसके लिए नवनीत धालीवाल ने 61 और निकोलस किर्टन ने 51 रन बनाए. इस स्कोर को देखकर कई एक्सपर्ट मान रहे थे कि इसका टारगेट चेज करना काफी मुश्किल होगा, लेकिन अमेरिकी बल्लेबाजों ने इसे आसान बना दिया. एरॉन जोन्स ने 40 गेंद पर नाबाद 94 रन की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 10 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 235 का रहा. एंड्रीस गौस ने 46 गेंद पर 65 रन बनाए. दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिला दी. अमेरिका ने 17.4 ओवर में 3 विकेट पर 197 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

गेल के क्लब में शामिल हुए जोन्स

मैच में 10 छक्के लगाकर जोन्स वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के क्लब में शामिल हो गए. टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए. क्रिस गेल ने ऐसा 2 बार किया है. उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे. उसके बाद 2016 में अपने रिकॉर्ड को सुधारा और इंग्लैंड के खिलाफ 11 छक्के ठोक दिए.

 

 

कोहली-रूट से निकले आगे

एरॉन जेम्स टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नॉन-ओपनर बल्लेबाज बन गए. ओपनिंग नहीं करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज के दौरान सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के जस्टिन केम्प के नाम दर्ज था. उन्होंने 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 89* रन बनाए थे. विराट कोहली ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 और 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे.

टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज करते हुए नॉन-ओपनर का हाईएस्ट स्कोर

94 – एरॉन जोन्स बनाम कनाडा, 2024
89* – जस्टिन केम्प बनाम न्यूजीलैंड, 2007
85* – मार्लोन सैमुअल्स बनाम इंग्लैंड, 2016
83 – जो रूट बनाम भारत, 2016
82* – लेंडल सिमंस बनाम भारत, 2016
82* – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2016
82* – विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, 2022

अमेरिका ने रचा इतिहास

अमेरिकी टीम ने 3 विकेट पर 197 रन बनाकर इतिहास रच दिया. उसने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एसोसिएट टीमों द्वारा बनाए गए हाईएस्ट स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. संयोग से यह रिकॉर्ड इसी मैच में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया था. उसने 5 विकेट पर 194 रन बनाए थे.

 

 

जोन्स और गौस ने कोहली-पांड्या को छोड़ा पीछे

एरॉन जोन्स और एंड्रीस गस ने चौथे विकेट के लिए 131 रन की पार्टनरशिप की. यह टी20 वर्ल्ड कप में चौथे या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. इससे पहले 2021 में आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा और पथुम निसांका ने 123 रन की साझेदारी की थी. पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने शोएब मलिक के साथ मिलकर 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 119 और आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ मिलकर स्कॉटलैंड के खिलाफ 2022 में नाबाद 119 रन जोड़े थे. भारत के विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में 113 रन की साझेदारी की थी.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here