[ad_1]
फ्रैंक नसुबुगा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं नेपाल के गुलशन सबसे युवा खिलाड़ी हैं
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 9वें एडिशन का आगाज रविवार को अमेरिका में हो गया. आईसीसी के मेगा टूर्नामेंट में दुनिया की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमों का सपना ट्रॉफी जीतना है. टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज दोनों मिलकर कर रहे हैं. विंडीज इस ट्रॉफी को दो बार जीत चुका है. अमेरिका में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. मेजबान यूएसए टीम ने कनाडा को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने वाले सबसे उम्रदराज और एक सबसे युवा खिलाड़ी के बारे में जानते हैं.
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का नाम फ्रैंक नसुबुगा (Frank Nasubuga) है. नसुबुगा यूगांडा की ओर से क्रिकेट खेलते हैं. 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले नसुबुगा की उम्र 43 साल 279 दिन है. उन्होंने 1997 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. इसके बाद वह टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं. 2011 के बाद से वह टीम के एक स्थायी सदस्य रहे. यूगांडा की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है.
फ्रैंक नसुबुगा का क्रिकेट करियर
फ्रैंक नसुबुगा बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. वह स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडोक्स गेंदबाजी भी करते हैं. साल 2019 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले नसुबुगा 54 टी20 मैचों में 55 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 158 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 31 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है.
18 साल के हैं गुलशन झा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर नेपाल के क्रिकेटर गुलझन झा (Gulshan Jha) उतर रहे हैं. गुलशन झा 18 साल 106 दिन के हैं. गुलशन नेपाल के उभरते हुए तेज गेंदबाज हैं. वह 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 19 विकेट ले चुके हैं जबकि 27 वनडे इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 21 विकेट दर्ज हैं. दाएं हाथ के मीडियम पेसर गुलशन झा ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. गुलशन गेंद के साथ साथ बल्ले से भी रन बनाने की काबिलियत रखते हैं. 27 वनडे में वह 514 रन बना चुके हैं जबकि टी20 में उनके नाम 362 रन दर्ज है.
Tags: Nepal, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : June 2, 2024, 19:51 IST
[ad_2]
Source link