Home Breaking News 12वें-13वें फ्लोर के बीच अटकी लिफ्ट: दो साल की मासूम बच्ची के साथ फंसी दादी, सवा घंटे तक चीखती-चिल्लाती रहीं

12वें-13वें फ्लोर के बीच अटकी लिफ्ट: दो साल की मासूम बच्ची के साथ फंसी दादी, सवा घंटे तक चीखती-चिल्लाती रहीं

0
12वें-13वें फ्लोर के बीच अटकी लिफ्ट: दो साल की मासूम बच्ची के साथ फंसी दादी, सवा घंटे तक चीखती-चिल्लाती रहीं

[ad_1]

Elderly woman trapped with two year old girl in Nirala Estate Society lift

लिफ्ट में सवा घंटे फंसी रहीं दादी व पौत्री
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी के टावर-4 की लिफ्ट में दादी और पौत्री करीब सवा घंटे तक फंसी रहीं। आरोप है कि पावर कट होने के बाद रुकी लिफ्ट बैकअप शुरू होने के बाद भी नहीं चली। लिफ्ट में बंद दादी (65) और मासूम पौत्री (2) देर तक चिल्लाती रहीं। 

बार-बार अलार्म बटन दबाने के बावजूद मदद नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखकर सुरक्षाकर्मी मदद करने पहुंचा। जिसके करीब 20 मिनट के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। 

लिफ्ट में सवा घंटे से ज्यादा फंसे रहने से दोनों काफी घबरा गईं। निवासियों ने बताया कि अंकित गुप्ता सोसाइटी के टावर-4 की 17वीं मंजिल के फ्लैट में सपरिवार रहते हैं। गुरुवार को वह नौकरी पर चले गए। उनकी मां और दो साल की बेटी नीचे गई थी। 

दोपहर करीब 12 बजे दादी-पौत्री फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुईं। बीच बिजली आपूर्ति बंद होने से 12वें और 13वें फ्लोर के बीच लिफ्ट अटक गई। कुछ देर बाद जनरेटर से पावर बैकअप शुरू हो गया, हालांकि लिफ्ट नहीं चली। इंतजार करने के बाद दोनों ने चिल्लाकर मदद मांगना शुरू कर दिया, लेकिन कोई नहीं आया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here