Home Breaking News Kangana Ranaut Slap Case: कंगना थप्पड़ कांड में अब इनकी हुई एंट्री… कर दिया ये बड़ा एलान; पढ़ें पूरी कहानी

Kangana Ranaut Slap Case: कंगना थप्पड़ कांड में अब इनकी हुई एंट्री… कर दिया ये बड़ा एलान; पढ़ें पूरी कहानी

0
Kangana Ranaut Slap Case: कंगना थप्पड़ कांड में अब इनकी हुई एंट्री… कर दिया ये बड़ा एलान; पढ़ें पूरी कहानी

[ad_1]

Kangana Ranaut Slap Case Farmers came in support of CISF security personnel Kulwinder

Kangana Ranaut Slap Case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते वीरवार को हिमाचल से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रणौत को सीआईएसएफ महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर के थप्पड़ मारने का मामला गर्माता जा रहा है। कुलविंदर कौर को निलंबित करने के बाद अब किसान संगठनों ने मामले में एंट्री कर ली है।

किसान संगठनों ने 9 जून को मोहाली के गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में इकट्ठे होकर एसएसपी मोहाली कार्यालय तक पैदल इंसाफ मोर्चा निकालने की घोषणा की। इंसाफ मोर्चा इस दौरान मोहाली एसएसपी को मांगपत्र सौंपा जाएगा। 

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा के जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़, अमरजीत सिंह मोहड़ी, सुखजीत सिंह, जसविंदर लोंगोवाल, गुरिंदर भंगू, रंजीत राजू किसान नेताओं ने कंगना रणौत मामले में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सरवन सिंह पंधेर ने डीजीपी को बताया कि मामले को राजनीतिक रंग देकर पुलिस पर दबाव बनाकर सीआईएसएफ महिला सुरक्षाकर्मी पर गलत धाराओं के तहत केस दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है। पंधेर ने निष्पक्ष जांच की मांग करने की अपील की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here