Home Sports IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर कोहली

IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर कोहली

0
IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर कोहली

[ad_1]

Virat Kohli T20I Runs vs Pakistan : रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज जीत के साथ किया. उसने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया. हालांकि, इस मुकाबले में रोहित के साथ ओपनिंग करने आए विराट कोहली सस्ते में पवेलियन लौटे गए. भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से है, जोकि 9 जून को होगा. इस मुकाबले को लेकर फैंस को उत्साहित हैं ही, लेकिन विराट कोहली की नजरें रन बनाने पर होंगी. साथ ही कोहली एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी अपने नाम कर सकते हैं. इससे वह सिर्फ 12 रन दूर हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. वह भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम 488 रन दर्ज हैं. यह रन उन्होंने 81.33 की औसत के साथ बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं. इसमें से 308 रन टी20 वर्ल्ड कप के पांच मैचों में आए हैं, जिसमें कोहली का औसत भी जबरदस्त रहा है और चार अर्धशतक भी आए हैं.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को नाम करने के करीब

विराट कोहली जब पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को बैटिंग करने उतरेंगे तो सभी को उम्मीद होगी कि वह बड़ा स्कोर बनाए. इस मैच में विराट अगर 12 रन बनाने में कामयाब हो गए तो वह भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैचों में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. वह बड़े मुकाम से सिर्फ 12 रन दूर हैं. कोहली के अलावा दोनों ही टीमों का कोई भी बल्लेबाज 200 रन तक नहीं पहुंच सका है.

भारत vs पाकिस्तान T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली – 488 रन
मोहम्मद रिजवान – 197 रन
शोएब मलिक – 169 रन
मोहम्मद हफीज – 156 रन
युवराज सिंह – 155 रन
गौतम गंभीर – 139 रन
रोहित शर्मा – 114 रन

2022 में खेली थी अद्भुत पारी

2022 टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी. विराट ने अकेले दम पर पाकिस्तान के जबड़े से मैच छीन लिया था. 8 गेंदों पर भारत को जीत के लिए 28 रन की दरकार थी, जब विराट ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर भारत को मैच में जिंदा रखा और आखिरी ओवर में एक और छक्का जड़कर जीत के करीब पहुंचाया. लास्ट बॉल पर रविचंद्रन अश्विन ने चौका लगाया और भारत विजयी बना.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here