Home Sports AUS vs ENG T20 WC: ऑस्ट्रेलिया के आगे डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड चारों खाने चित, एडम जम्पा की फिरकी का चला जादू

AUS vs ENG T20 WC: ऑस्ट्रेलिया के आगे डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड चारों खाने चित, एडम जम्पा की फिरकी का चला जादू

0
AUS vs ENG T20 WC: ऑस्ट्रेलिया के आगे डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड चारों खाने चित, एडम जम्पा की फिरकी का चला जादू

[ad_1]

AUS vs ENG T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 17वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को बुरी तरह हरा दिया. उसने बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में खेले गए मैच को 36 रन से अपने नाम कर लिया. एडम जम्पा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कंगारू टीम को शानदार जीत मिली. जम्पा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. फिलिप सॉल्ट और जोस बटलर का विकेट लेकर मैच को पलट दिया.

पॉइंट्स टेबल का समीकरण

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल कर लिया है. उसके 2 मैचों में 4 अंक हो गए हैं. वहीं, इंग्लैंड 2 मैच में 1 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है. उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए अब अपने बचे हुए 2 मुकाबलों में ओमान और नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. स्कॉटलैंड 2 मैच में 3 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है. नामीबियान 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. ओमान का खाता नहीं खुला है और वह पांचवें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 25 गेंद पर ठोक दिया शतक, 14 छक्के उड़ाए

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने किया कमाल

मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए. उसके लिए किसी भी बल्लेबाज ने 40 रन का आंकड़ा छुआ, लेकिन टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया. अधिकांश बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए. डेविड वॉर्नर ने 16 गेंद पर 39, मिचेल मार्श ने 25 गेंद पर 35, ट्रेविस हेड ने 18 गेंद पर 34 और मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट लिए. मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और लियाम लिविंगस्टोन को 1-1 सफलता मिली.

 

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

इंग्लैंड के बल्लेबाज हुए फेल

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तूफानी शुरुआत की. बटलर और सॉल्ट ने 7.1 ओवर में 73 रन की पार्टनरशिप कर दी. सॉल्ट को जम्पा ने आते ही अपनी पहली बॉल पर क्लीन बोल्ड कर दिया. उनके बाद बटलर 28 गेंद पर 42 रन बनाकर जम्पा की गेंद पर कमिंस को कैच थमा बैठे. 2 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी पटरी से उतर गई. विल जैक्स 10, जॉनी बेयरस्टो 7, मोईन अली 25 और लिविंगस्टोन 15 रन बनाकर आउट हो गए. हैरी ब्रूक 20 और जॉर्डन 1 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए जम्पा ने 2 विकेट झटके. उनके अलावा पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए. जोश हेजलवुड और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 सफलता मिली.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here