Home Breaking News Kangana Ranaut Slap Case: कुलविंदर के समर्थन में किसान संगठन आज निकालेंगे इंसाफ मोर्चा; एसजीपीसी ने कही यह बात

Kangana Ranaut Slap Case: कुलविंदर के समर्थन में किसान संगठन आज निकालेंगे इंसाफ मोर्चा; एसजीपीसी ने कही यह बात

0
Kangana Ranaut Slap Case: कुलविंदर के समर्थन में किसान संगठन आज निकालेंगे इंसाफ मोर्चा; एसजीपीसी ने कही यह बात

[ad_1]

Farmers will take out a front today in support of Kulwinder

किसान आंदोलन की सुगबुगाहट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कंगना को थप्पड़ मारने की आरोपी कुलविंदर कौर के समर्थन में किसान संगठन और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी खुलकर उतर आए हैं एसजीपीसी के महासचिव रजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि कंगना को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए जो दूसरों को बुरा लगे। एक्शन पर रिएक्शन होगा ही। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान संगठन इस मामले को लेकर आज मार्च निकालेंगे। 

किसान संगठनों ने आज मोहाली के गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में इकट्ठे होकर एसएसपी मोहाली कार्यालय तक पैदल इंसाफ मोर्चा निकालने की घोषणा की। इंसाफ मोर्चा इस दौरान मोहाली एसएसपी को मांगपत्र सौंपा जाएगा। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा के जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़, अमरजीत सिंह मोहड़ी, सुखजीत सिंह, जसविंदर लोंगोवाल, गुरिंदर भंगू, रंजीत राजू किसान नेताओं ने कंगना रनौत मामले में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सरवन सिंह पंधेर ने डीजीपी को बताया कि मामले को राजनीतिक रंग देकर पुलिस पर दबाव बनाकर सीआईएसएफ महिला सुरक्षाकर्मी पर गलत धाराओं के तहत केस दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है। पंधेर ने निष्पक्ष जांच की मांग करने की अपील की है।

पंजाब डीजीपी से मुलाकात से पहले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा ने चंडीगढ़ के किसान भवन में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान डल्लेवाल और पंधेर ने केंद्र सरकार को घेरा। पंधेर ने कहा कि किसान के रोष के कारण भाजपा का पंजाब में इस बार सूपड़ा साफ हो गया। किसान आंदोलन का असर केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि देशव्यापी रहा। किसान नेताओं ने बताया कि आने वाले समय में हरियाणा व महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आंदोलन का विस्तार किया जाएगा, जिसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।

कुलविंदर कौर के पक्ष में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे मानसा के वकील जसवंत सिंह

सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की मुलाजिम कुलविंदर कौर के लिए मानसा के वकील जसवंत सिंह ग्रेवाल कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। वह कुलविंदर कौर के परिवार से बातचीत करने और घटनास्थल का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। उन्होंने अन्य वकीलों को भी अपील की है कि वह कुलविंदर कौर के पक्ष में कानूनी लड़ने में उनकी मदद करें। 

ग्रेवाल ने बताया कि कुलविंदर कौर जब एयरपोर्ट पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं तो कंगना वहां से दिल्ली जाने के लिए पहुंचीं। सुरक्षा के मामले को लेकर कुलविंदर कौर ने ड्यूटी निभाते हुए सभी यात्रियों से सामान चेक करवाने को कहा तो कंगना ने उससे बहस की और भला-बुरा बोला। इससे गुस्सा होकर कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया। जसवंत सिंह ने कहा कि वह कुलविंदर कौर के पक्ष में हर तरह की कानूनी लड़ाई में उसका सहयोग करेंगे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here