Home Sports IND vs PAK: क्या बारिश से धुल जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच? महामुकाबले से पहले जानें न्यूयॉर्क का मौसम

IND vs PAK: क्या बारिश से धुल जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच? महामुकाबले से पहले जानें न्यूयॉर्क का मौसम

0
IND vs PAK: क्या बारिश से धुल जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच? महामुकाबले से पहले जानें न्यूयॉर्क का मौसम

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की क्रिकेट टीमें रविवार को न्यूयॉर्क में आमने सामने होंगी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे खेला जाएगा. इस मैच पर भारत-पाक की नजर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर है. हर क्रिकेट फैंस को इस मुकाबले का इंतजार है. लेकिन फैंस को यहां निराशा का भी सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, मौसम वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार यहां बारिश की संभावना है.

भारतीय समयानुसार भारत-पाकिस्तान के बीच मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा. वहीं, अमेरिकी समय के अनुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक न्यूयॉर्क के समय के मुताबिक यह मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. उसके आधे घंटे बाद न्यूयॉर्क में 50 प्रतिशत बारिश के आसार हैं. यानी मुकाबला शुरू होने के आधे घंटे बाद बारिश यहां पर फैंस का काम खराब कर सकती है. हालांकि, अभी इसकी कोई गारंटी नहीं है कि बारिश होगी या नहीं. यह रिपोर्ट के अनुसार एक अनुमान है.

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ कोहली बना सकते हैं ‘विराट’ रिकॉर्ड, 12वां रन पूरा करते ही रच देंगे इतिहास

भारतीय टीम का विश्व कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमें 7 बार टकरा चुकी हैं जहां टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में हार मिली है. पाकिस्तान के लिए यह मैच करो मरो की तरह है. भारत के खिलाफ हार उसकी सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है.

ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, आजम खान, शादाब खान, फखर जमान, उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अबरार अहमद, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ

Tags: IND vs PAK, India Vs Pakistan, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here