Home World Controversial Parade In Canada: कनाडा में क्यों बार-बार निकाली जाती है इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी? भारत के विरोध पर आई सफाई

Controversial Parade In Canada: कनाडा में क्यों बार-बार निकाली जाती है इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी? भारत के विरोध पर आई सफाई

0
Controversial Parade In Canada: कनाडा में क्यों बार-बार निकाली जाती है इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी? भारत के विरोध पर आई सफाई

[ad_1]

Indira Gandhi Assassination: भारत और कनाडा अपने द्विपक्षीय रिश्तों के सबसे नाजुक दौर से गुजर रहा है. कनाडा से आए दिन भारत विरोधी हरकतों की खबरें दोनों देशों के संबंधों पर बुरा प्रभाव डाल रही हैं. अब कनाडा से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या पर जश्न मनाती एक झांकी निकाली गई है. ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर कनाडा के ब्रैम्पटन में हुए प्रदर्शन पर भारत ने आपत्ति जताई तो कनाडाई सरकार को सफाई जारी करनी पड़ी.

ग्रेटर टोरंटो में झांकी निकाले जाने के दो दिन बाद, कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने मंगलवार को कहा कि उनके देश में हिंसा को बढ़ावा कभी स्वीकार्य नहीं होगा. द्विपक्षीय संबंधों में नये तनाव आने के बीच, भारत ने कनाडा के अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है. 

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर प्रदर्शन
मैके ने सोशल मीडिया के मंच एक्स पर कहा कि कनाडा सरकार रविवार को ब्रैम्पटन में और भी पोस्टर प्रदर्शित किये जाने से अवगत है. कनाडा का रुख स्पष्ट है: कनाडा में हिंसा को बढ़ावा देना कभी स्वीकार्य नहीं होगा. ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के 40 साल पूरे होने के मौके पर ब्रैम्पटन में निकाली गई एक झांकी में, इंदिरा गांधी की हत्या को पोस्टर व पुतलों के जरिये दर्शाया गया था. ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से जरनैल सिंह भिंडरावाले सहित आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाया गया एक अभियान था.

DNA: कनाडा ने आखिरकार मान लिया, खालिस्तानियों की शरणस्थली बना उनका देश; रोजाना एक आतंकी को दे रहा शरण

 

निज्जर की हत्या के बाद से बढ़ा तनाव
भारत, कनाडा से वहां खालिस्तान समर्थक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कह रहा है. पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोप लगाये जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गया. हालांकि, भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था.  

क्यों निकालते हैं ऐसी झांकी
1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर भारतीय सेना ने स्वर्ण मंदिर में घुसे खालिस्तानी आतंकियों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था. इस ऑपरेशन के कुछ ही दिन बाद इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्‍याकांड को खाल‍िस्‍तानी आतंकी खुशी का मौका मानते हैं. इसी मौके पर रविवार को कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में परेड निकाली गई थी.

भारत ने किया है विरोध
इस प्रदर्शन पर ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा कि नई दिल्ली ने कनाडा सरकार से ऐसे लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई करने को कहा है. हम घृणा और ह‍िंसा के प्रदर्शन के ख‍िलाफ हैं. कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिक इस तरह की नफरत फैलाने से भयभीत हैं. कनाडा में ऐसा बार-बार हुआ है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here