[ad_1]
Kuwait Fire: कुवैत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, कुवैत के दक्षिणी शहर मंगाफ में एक इमारत में आग लग गई है, इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई. यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे के आसपास) हुई. कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आग के कारण लगभग 43 लोग घायल हुए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है.
आग लगने का देखें वीडियो:-
#Kuwait Mangaf Fire: Initial causes indicate poor storage on the ground floor and the presence of many gas cylinders, Firefighters, MOI and MOH to assess the deaths and injuries.. #الكويت pic.twitter.com/LNCpkhZdae
— Ayman Mat News (@AymanMatNews) June 12, 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है. कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमारे राजदूत शिविर में गए हैं. हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.”
In connection with the tragic fire-accident involving Indian workers today, Embassy has put in place an emergency helpline number: +965-65505246.
All concerned are requested to connect over this helpline for updates. Embassy remains committed to render all possible assistance. https://t.co/RiXrv2oceo
— India in Kuwait (@indembkwt) June 12, 2024
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और कहा है कि आग दुर्घटना में कुछ भारतीय मजदूर भी शामिल हैं, दूतावास उन सबके लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
सूत्रों के मुताबिक इस दुःखद घटना में कम से कम चार भारतीय भी मारे गए हैं. वहां के स्थानीय मीडिया ने बताया कि इमारत में मलयालम लोगों की बड़ी आबादी रहती है. मृतकों में दो तमिलनाडु और दो उत्तर भारत के थे. हालांकि, अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी भी बाकी है.
.
[ad_2]
Source link