[ad_1]

Rahul Gandhi
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक प्रियंका गांधी को अब दक्षिण भारत के लिए मजबूत पिलर के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसी तैयारी में प्रियंका गांधी को अब राहुल गांधी के बाद वायनाड सीट से चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी है। इस तैयारी का इशारा राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान कर दिया है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा देंगे। उसके बाद प्रियंका के लिए तैयार ‘प्लान’ को आगे बढ़ाया जाएगा।
राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के लिए नई और बड़ी जिम्मेदारी का इशारा किया। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा कf उनकी बहन प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी के लिए बहुत मेहनत की है। अपने इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए एक बहुत बड़े प्लान की भी बात कह डाली। अब यह प्लान क्या है इसको लेकर सियासी गलियारों में खूब कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं की मानें तो राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ेंगे। उसके बाद इस सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की कवायद की जा सकती है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए बहुत ‘बड़े प्लान’ की बात कही है।
कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि जिस तरीके की जीत रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस को मिली है, उससे राहुल का रायबरेली में सांसद बने रहना बेहद जरूरी है। तर्क देते हुए कांग्रेस के नेता बताते हैं कि आने वाले दिनों में सियासी नजरिए से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूती से विस्तार करने वाली है। ऐसे में राहुल गांधी अगर रायबरेली के सांसद बने रहेंगे, तो सीधे तौर पर उनका दखल उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करेगा। चूंकि प्रियंका गांधी पहले से उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है। इसलिए उनको दक्षिण के बड़े मिशन पर लगाने की तैयारी है। इसके लिए राहुल गांधी की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाए जाने की चर्चाएं हो रही हैं। रही सही कसर राहुल गांधी के रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के विशेष प्लान वाले बयान ने पूरी कर दी।
[ad_2]
Source link