Home Sports WATCH : दिवाली हो या होली अनुष्का लव्स…, स्टेडियम में लगे ऐसे-ऐसे नारे, रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए विराट

WATCH : दिवाली हो या होली अनुष्का लव्स…, स्टेडियम में लगे ऐसे-ऐसे नारे, रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए विराट

0
WATCH : दिवाली हो या होली अनुष्का लव्स…, स्टेडियम में लगे ऐसे-ऐसे नारे, रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए विराट

[ad_1]

Virat Kohli Viral Video : T20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उसने अमेरिका को 7 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से अमेरिका को बैकफुट पर धकेला. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, बाउंड्री के पास खड़े विराट कोहली को देखकर स्टैंड्स में मौजूदा फैंस नारे लगाने लगाए. फैंस ने ऐसे-ऐसे नारे लगाए कि कोहली भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके.

वायरल हुए ये वीडियो

मैच के दौरान बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे विराट कोहली को देखकर फैंस एक्शन में आ गए और कोहली-कोहली चिल्लाने लगे. इस बीच कुछ फैंस नारा लगाने लगे, ’10 रुपये की पेप्सी कोहली भाई सेक्सी. दिवाली हो या होली अनुष्का लव्स कोहली.’ इस बीच में ही विराट पीछे मुड़कर फैंस की तरफ हाथ  हिलाते नजर आए और उनके चेहरे पर हंसी भी नजर आई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

कोहली का नहीं चल रहा बल्ला

शानदार आईपीएल सीजन के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे विराट कोहली का बल्ला अब तक खामोश रहा है. वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन तीन मैचों में एक बार भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में विराट सिर्फ 1 ही रन बना सके थे. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोहली 4 रन बनाकर चलते बने. अमेरिका के खिलाफ फैंस सबसे ज्यादा निराश हुए, जब वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे गए.

अगला मैच कनाडा से

टीम इंडिया के अगला मुकाबला कनाडा से होना है. इस मैच में विराट कोहली की कोशिश होगी कि वह लय में लौट सकें. सुपर-8 में भारत को तीन मुकाबले खेलने होंगे और एक भी हार टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में ला सकती है. ऐसे में भारत के हर खिलाड़ी को बेस्ट देना होगा. बता दें कि भारत तीन बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचा है, जिसमें एक बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा. ट्रॉफी जीतने वाला सीजन 2007 था. इसके बाद से अब तक इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप भारत नहीं जीता.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here