Home Breaking News Kathua Encounter: कमांडो वाला कॉम्बैट चाकू लेकर आए थे आतंकी, इस खास हैंडसेट से पाक के हैंडलर से करते थे संपर्क

Kathua Encounter: कमांडो वाला कॉम्बैट चाकू लेकर आए थे आतंकी, इस खास हैंडसेट से पाक के हैंडलर से करते थे संपर्क

0
Kathua Encounter: कमांडो वाला कॉम्बैट चाकू लेकर आए थे आतंकी, इस खास हैंडसेट से पाक के हैंडलर से करते थे संपर्क

[ad_1]

Kathua Encounter: Terrorists brought commando combat knife, contact Pakistani handler with special handset

आतंकियों से बरामद हथिार
– फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस

विस्तार


पिछले दिनों जम्मू में हुए तीन दिन में तीन आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान की बड़ी साजिश सामने आ रही है। रियासी, कठुआ और डोडा में लगातार तीन आतंकी हमले हुए। इनमें कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद आतंकियों से जो हथियार और सामान बरामद हुआ है, उससे साबित होता है कि वह बड़ी तैयारी के साथ और लंबा टिकने के मकसद से आए थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने बॉर्डर क्रास किया, सुरक्षा बलों ने उनकी लाइफ स्पैन कम कर दी। आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बनीं दवाईयों के अलावा स्टील कोर बुलेट, अमेरिकी एम4 कार्बाइन और चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। वहीं पाकिस्तान में बैठे आकाओं से संपर्क में रहने के लिए आतंकी पाकिस्तानी सेना द्वारा निर्मित फोन इस्तेमाल कर रहे थे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here