Home Breaking News US: पांच लाख अप्रवासियों के मिल सकती है अमेरिकी नागरिकता, राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडन करेंगे बड़ी घोषणा

US: पांच लाख अप्रवासियों के मिल सकती है अमेरिकी नागरिकता, राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडन करेंगे बड़ी घोषणा

0
US: पांच लाख अप्रवासियों के मिल सकती है अमेरिकी नागरिकता, राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडन करेंगे बड़ी घोषणा

[ad_1]

US: अमेरिकी नागरिकता हासिल करने का इंतजार कर लाखों अप्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रपति जो बाइडन की नई योजना के तहत करीब पांच लाख अप्रवासियों को अमेरिका की नागरिकता मिल सकती है। 

Half a million immigrants could eventually get US citizenship under new plan from Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। बता दें अमेरिका में इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं। दरअसल इससे पहले बाइडन ने इस महीने की शुरुआत में अप्रवासन को लेकर सीमा पर आक्रामक नीति अपनाई थी। इस वजह से कई डेमोक्रेटिक सांसद नाराज हो गए थे। अब बाइडन के इस कदम को अपनी आक्रामक नीति को संतुलित करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।  

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

व्हाइट हाउस की तरफ से इस बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि आने वाले महीनों में अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों को स्थाई नागरिकता के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी। इससे पांच लाख से ज्यादा अप्रवासियों को राहत मिल सकती है।

अमेरिका नागरिकता हासिल करने के लिए नियम

अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार नागरिकता के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति का बीते 10 वर्षों से अमेरिका में रह रहा हो। इसके अलावा आवेदन करने वाले पुरुष या महिला का विवाह अमेरिका के किसी नागरिक से साथ हुआ हो। अगर आवेदन स्वीकार होता है, तो आवेदनकर्ता को ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए तीन वर्ष का समय दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here