Home Breaking News Narendra Modi : कल गया आएंगे देश के प्रधानमंत्री, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटन

Narendra Modi : कल गया आएंगे देश के प्रधानमंत्री, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटन

0
Narendra Modi : कल गया आएंगे देश के प्रधानमंत्री, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटन

[ad_1]

Bihar News : PM Narendra Modi visit Gaya tomorrow, inauguration newly constructed campus of Nalanda University

पीएम मोदी के आने के पहले सुरक्षा का जायजा लेते एसएसपी।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद 19 जून को यानि बुधवार को सेना के विशेष विमान से गया आ रहे हैं। उसके बाद विशेष हेलीकॉप्टर से  राजगीर के लिए रवाना होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी राजगीर अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह नालंदा विश्वविद्यालय के नव निर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उसके साथ ही गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार को गया के सीनियर एसपी आशीष भारती गया एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ बैठक कर सभी हालातों से निपटने के निर्देश दिए। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी को गया आने के कारण जिला पुलिस और जिला प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here