Home Sports स्मृति मंधाना की प्रचंड फॉर्म, हरमनप्रीत का भी चल गया जादू, चिन्नास्वामी में आई डबल सेंचुरी

स्मृति मंधाना की प्रचंड फॉर्म, हरमनप्रीत का भी चल गया जादू, चिन्नास्वामी में आई डबल सेंचुरी

0
स्मृति मंधाना की प्रचंड फॉर्म, हरमनप्रीत का भी चल गया जादू, चिन्नास्वामी में आई डबल सेंचुरी

[ad_1]

Smriti Mandhana Century: एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 18 नंबर की जर्सी वाले विराट के बल्ले से फैंस रन देखने के लिए तरस गए हैं. दूसरी तरफ विराट के जर्सी नंबर वाली स्मृति मंधाना प्रचंड फॉर्म में नजर आ रही हैं. मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मैच में बेहतरीन शतक ठोक दिया. चिन्नास्वामी में टीम इंडिया की तरफ से डबल सेंचुरी देखने को मिली. मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी सेंचुरी ठोक अपना डंका बजाया. 

पिछले मैच में ठोका था शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना रखी है. इन दिनों भारत की ग्लैमर गर्ल स्मृति मंधाना प्रचंड फॉर्म में नजर आ रही हैं. मंधाना ने पहले वनडे में ताबड़तोड़ 117 रन की पारी को अंजाम दिया. वहीं, अब दूसरे वनडे में एक बार फिर मंधाना का बल्ला बोला. उन्होंने महज 120 गेंद में 136 रन की शानदार पारी खेल साउथ अफ्रीका की बखिया उधेड़ दी. इस पारी में 2 छक्के और 18 चौके शामिल थे. 

कप्तान कौर का भी चला जादू?

मंधाना ने शतक ठोक टीम को शानदार शुरुआत दी. शेफाली और हेमलता 20 और 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. जिसके बाद कप्तान कौर ने खूंटा गाड़ लिया. हरमनप्रीत ने 88 गेंद में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली. इन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने मेहमान टीम के सामने 325 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा कर दिया. 

खतरे में मिताली राज का रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने लगातार दो सेंचुरी के बाद मिताली राज के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने अभी तक कुल 84 वनडे खेल लिए हैं जिसमें उनके खाते 7 शतक दर्ज हो चुके हैं. मंधाना एक और शतक लगाती हैं तो मिताली राज के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी और भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जमाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here