[ad_1]

Tamil Nadu
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में कथित तौर पर अवैध देशी शराब पीने से करीब 100 लोग लोग बीमार पड़ गए। देखते ही देखते लोगों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया। पहले पांच फिर 10 मौतों की खबर आई। गुरुवार सुबह तक 34 लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ गए थे। अभी 60 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
सरकार की ओर से बताया गया कि इस सिलसिले में 49 वर्षीय अवैध शराब विक्रेता के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से जब्त की गई करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक ‘मेथनॉल’ मौजूद था।
मुआवजे और जांच के लिए आयोग के गठन का एलान
इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी गोकुलदास की मौजूदगी वाले एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट 3 महीने के भीतर प्रस्तुत की जाएगी।
[ad_2]
Source link