[ad_1]
IND vs AUS T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में वो दिन आ चुका है जब टीम इंडिया को बदला लेने का मौका मिलेगा. भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी छीनने वाली ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप से बाहर कर भारतीय टीम पूरा हिसाब करना चाहेगी. यूं तो टीम इंडिया का एक कदम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में है, लेकिन अभी भी ऑस्ट्रेलिया के पास एक राम बाण ऐसा है जिससे टीम इंडिया बाहर हो सकती है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवर कॉन्फिडेंट नहीं होना चाहेंगे.
‘विजयरथ’ पर सवार टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया उसी अंदाज में विजयरथ पर सवार नजर आई है जैसे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में. रोहित एंड कंपनी ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. पहले ग्रुप स्टेज में जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर-8 का टिकट कटाया. अब इस राउंड में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को बड़े अंतर से धूल चटाकर टीम इंडिया ने लगभग सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. चूंकि क्रिकेट में कुछ भी संभव है, ऐसे में हम आपको एक ऐसा समीकरण बताने जा रहें हैं जहां से टीम इंडिया बाहर हो सकती है.
पहले ऑस्ट्रेलिया को करना होगा ये काम
टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड कप से बाहर करना है तो ऑस्ट्रेलिया को पापड़ बेलने पड़ेंगे. कंगारू टीम को पहले भारत को 41 रन या कम से कम 9 विकेटों से हराने में कामयाब होती है तो उम्मीदें जाग सकते हैं. लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश और अफगानिस्तान मैच में भी दुआ करनी पड़ेगी. यदि अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश को 81 रन के अंतर से मात देती है, ऐसे में टीम इंडिया रन रेट में इन दोनों से पिछड़ जाएगी. जिसके बाद अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में होंगे.
बारिश हुई तो क्या होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में यदि बारिश विलेन बनती है तो टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले होगी. दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिलेगा, जिसके बाद भारत 5 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 प्वाइंट्स होंगे. यदि आखिरी मैच में अफगानिस्तानी टीम बांग्लादेश को मात दे देती है तो कंगारू टीम का वर्ल्ड कप से पत्ता कट जाएगा.
[ad_2]
Source link