[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें मंगलवार (छह सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर आमने-सामने है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 13 रन पर टीम ने दो विकेट गंवा दिए। केएल राहुल छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली इस मैच में खाता नहीं खोल पाए।
राहुल के लिए यह एशिया कप अब तक अच्छा नहीं रहा। वह अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इस कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कोहली बेहतरीन फॉर्म में थे। उनके आउट होने से प्रशंसकों का दिल टूट गया।
मैच के दौरान ट्विटर पर लोगों के मजेदार पोस्ट:
भारत ने किया एक बदलाव
भारतीय टीम मैच में एक बदलाव के साथ उतरी। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया। उनके स्थान अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया गया है। युजवेंद्र चहल को टूर्नामेंट में खराब गेंदबाजी के बावजूद एक बार फिर से मौका दिया गया है। बिश्नोई के बाहर करने पर भी लोग सोशल मीडिया पर नाराज हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दानुष्का गुणातिलाका, भानुका राजपक्षा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
[ad_2]
Source link